Search
Close this search box.

मुरादाबाद बार के चुनाव में अध्यक्ष पद पर दो महासचिव पद के लिए तीन प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किया

मुरादाबाद सागर और ज्वाला न्यूज।

Table of Contents

रिर्पोट ,नीरज सोलंकी एडवोकेट।

मुरादाबाद बार के चुनाव में अध्यक्ष पद पर दो महासचिव पद के लिए तीन प्रत्याशियों ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया

सागर और ज्वाला न्यूज।मुरादाबाद में दि बार एसोसिएशन एंड लाइब्रेरी मुरादाबाद का चुनावी डंका बज चुका है। मुरादाबाद बार के सभी पदाधिकारी ने अपने-अपने नामांकन की तैयारियां पूर्ण कर कुछ अधिवक्ताओं ने आज अपना नामांकन भी कराया। और चुनाव की प्रकिया शुरू हो गई है। इसके साथ ही संभावित प्रत्याशी ने जोरशोर से आज प्रचार कर सभी साथियो के साथ नामांकन पत्र दाखिल किया आज मंगलवार और बुधवार को प्रत्याशी अपना नामांकन पत्र दाखिल कर सकेंगे।चुनाव का डंका बजते हि नामांकन पत्र दाखिल की प्रकिया शुरूहो गई। नामांकन के बाद उम्मीदवार प्रचार में जुटे मुरादाबाद में बार चुनाव की प्रकिया शुरू हो गई है।

दि बार एसोसिएशन एंड लाइब्रेरी के वार्षिक चुनाव का बिगुल बजा

दि बार एसोसिएशन एंड लाइब्रेरी के वार्षिक चुनाव का बिगुल बज चुका है। मंगलवार को कई पदो पर प्रत्याशीयो ने अपने नामांकन पत्र दाखिल कर दिए

प्रत्याशियों के लिए फीस पूर्व से ही निर्धारित क्या है फीस

प्रत्याशियों के लिए फीस पूर्व से ही निर्धारित कर दी गई है। नामांकन प्रक्रिया दो दिन रहेगी इस दौरान बुधवार को वकीलों की हड़ताल भी रहेगी। जिसमें अध्यक्ष पद के लिए 15 हजार रुपये, वरिष्ठ उपाध्यक्ष के लिए 8 हजार रुपये, कनिष्ठ उपाध्यक्ष के लिए 7 हजार रुपये, महासचिव पद के लिए 10 हजार रुपये, संयुक्त सचिव के लिए 7 हजार रुपये रखी गई है।
कोषाध्यक्ष के लिए 8 हजार रुपये, कार्यकारिणी सदस्य सीनियर ग्रुप के लिए 5 हजार रुपये और सदस्य जूनियर ग्रुप के लिए 4 हजार रुपये की फीस निर्धारित की गई है।जबकि नामांकन पत्र मात्र 200 रुपए ही हैं ।

अध्यक्ष पद पर दो और महासचिव पद के लिए तीन ने कराया नामांकन।

दी बार एसोसिएशन एण्ड लाईब्रेरी मुरादाबाद के वार्षिक चुनाव के लिए प्रथम दिन अध्यक्ष पद के लिए आनंद मोहन गुप्ता एवं परमाल सिंह ने नामांकन पत्र दाखिल किए वहीं महासचिव पद के लिए राजेश कुमार, अभिषेक भटनागर और कुलदीप त्यागी ने नामांकन कराये। कुछ बताओ ने अपना नामांकन चुपचाप साधारण तरीके से ही जमा कर दिए कुछ ने अपने दलवल के साथ अपना नामांकन पत्र दाखिल किया

कोषाध्यक्ष पद के लिए

कोषाध्यक्ष पद के लिए त्रिलोक चन्द दिवाकर,अजय बंसल और वसीम अहमद ने नामांकन कराया।

कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए

कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए मुजम्मिल खान, सचिन शर्मा और श्रीकांत उपाध्यक्ष ने नामांकन करायें।

संयुक्त सचिव पद हेतु

वहीं संयुक्त सचिव पद हेतु रश्मि ठाकुर, दीपिका वर्मा, विश्वास गुम्बर और राजू गुप्ता , दीप्ति खन्ना ने अपने नामांकन करायें ।

सदस्य सीनियर कार्यकारिणी हेतु

सदस्य सीनियर कार्यकारिणी हेतु मुकेश कुमार वर्मा, मौहम्मद इकबाल, सुरेश चन्द्र सागर,शरीफ अहमद,आदेश कुमार जैन ने

सदस्य जूनियर कार्यकारिणी हेतु

वही सदस्य जूनियर कार्यकारिणी हेतु वीरेश कुमार शर्मा, फिरोज आलम,नकुल सिंह, कैलाश सिंह,मयंक शर्मा, विनीत कुमार बंसल ने अपने नामांकन करायें।
एल्डर कमेटी के कार्यवाहक चैयरमैन विजय गुप्ता ने बताया कि कल ओर नामांकन होगा। इस कारण अधिवक्ता गण कार्य से विरत रहेंगे।

एल्डर कमेटी एवं उनके सहयोगी

नामांकन कराने में एल्डर कमेटी से विजय गुप्ता सुभाष चन्द्र गर्ग सुधीर गुप्ता जगदीश सरन एवं चुनाव समिति से नरेंद्र सिंह चौहान, शमशेर सिंह ठा अनिल कुमार सिंह सतीश कुमार विश्नोई रमेश सिंह आर्य, संजय सक्सेना सोनी,आशकार हुसैन, जगदीश चन्द्र मिश्रा, मनोज गुप्ता कपिल विश्नोई प्रमोद प्रत्येकि अरशद परवेज अनिल कुमार चौहान ओमपाल सिंह विवेक शर्मा संजय यादव, संदीप खन्ना,खलीकजुम्मा, अजयवीर त्यागी,जाफर अली , अजयपाल सिंह की भूमिका महत्वपूर्ण रही।

एल्डर कमेटी, बार अध्यक्ष, महासचिव के साथ बैठक में 4 मार्च के स्थान पर 11 मार्च को मतगणना की तिथि घोषित की

एल्डर्स कमेटी के चार सदस्यों तथा बार एसोसिएशन मुरादाबाद के माननीय अध्यक्ष एवं महासचिव के साथ हुई बैठक में काफी विचार विनिमय के बाद यह निश्चित हुआ कि महासचिव महोदय मतदाताओं की सूची 7 फरवरी को प्रातः काल एल्डर्स कमेटी को सौपने पर बनी सहमति।
इस कारण चुनाव प्रक्रिया में कुछ परिवर्तन करना आवश्यक हो गया है। अतः सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया है कि परिवर्तित चुनाव प्रक्रिया निम्न प्रकार होगी –
मतदाता सूची को बार के सूचना पट्ट पर कल 7 फरवरी को लगा दिया जाएगा

जिस पर आपत्तियां दिनांक 8 फरवरी को दी जा सकती है।
दिनांक 9 फरवरी को उन आपत्तियों का निस्तारण करके अंतिम मतदाता सूची सूचना पट्ट पर लगा दी जाएगी।
उसके उपरांत दिनांक 6 व 7 फरवरी के साथ-साथ 12 फरवरी को भी नामांकन किए जा सकते हैं।
उन सभी नामांकन पत्रों की जांच दिनांक 16 फरवरी को की जाएगी
तथा 17 फरवरी को नामांकन वापसी की जा सकती है।
दिनांक 19 फरवरी को अन्तिम नामांकन सूची सूचना पट्ट पर प्रकाशित की जाएगी। क्योंकि इस पूरे कार्यक्रम में एक सप्ताह की देरी हुई है।
इस कारण मतदान का दिनांक 4 मार्च से बढ़ाकर 11 मार्च कर दिया गया है।
12 मार्च को मत गणना होगी  उसके बाद चुनाव परिणाम घोषित किए जाएंगे।आप सभी माननीय सदस्यों से अनुरोध है कि इस चुनाव प्रक्रिया में अपना पूर्ण सहयोग प्रदान किए जाने की अपील भी कि गई ।

Leave a Comment