मुरादाबाद,सागर और ज्वाला न्यूज।
रिर्पोट, नीरज सोलंकी एडवोकेट
मुरादाबाद सागर और ज्वाला न्यूज। अधिवक्ता परिषद बृज इकाई के 26 जनपदों के अधिवक्ताओं की एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन मुरादाबाद इकाई द्वारा मुरादाबाद में किया गया।
कार्यक्रम स्थल कृष्णा बाल विद्या मंदिसागर और ज्वाला न्यूज र मंगुपुरा मुरादाबाद रहा। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती को दीप प्रज्ज्वलित कर पुष्प अर्पित किए गए तथा वंदे मातरम् गीत से किया गया।

प्रांत कार्यकारिणी सदस्य सर्वेश शर्मा द्वारा उपस्थित अधिवक्ताओं को परिषद के संगठनआत्मक रचना तथा संगठन के कार्यों को विस्तार से समझाया। उक्त कार्यशाला को संबोधित करते हुए लिटिगेशन के क्षेत्र संयोजक विपिन त्यागी ने बताया कि संगठन का प्रयास है कि प्रत्येक जनपद में इस प्रकार के अधिवक्ता रहे

ताकि स्थानीय मुद्दों तथा देश को बांटने वाली ताकत के विरुद्ध कार्य करने वाले व्यक्ति अपनी योजना में सफल न हो सके। उनके द्वारा उपस्थित अधिवक्ताओं को संबोधित करते हुए अधिवक्ता परिषद के 31 वर्षों की यात्रा पर प्रकाश डालते हुए परिषद के वर्तमान चार आयामों के बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान की गई।


उक्त कार्यशाला के अगले सत्र में दिल्ली उच्चतम न्यायालय से आए अधिवक्ता आकाश वाजपेई ने माननीय उच्च न्यायालय तथा माननीय सर्वोच्च न्यायालय में किस प्रकार सामान्य जनहित के मुद्दों के संबंध में अपील आयोजित की जा सकती है के संबंध में जानकारी उपलब्ध कराते हुए उपस्थित

अधिवक्ताओं का इस प्रकार के कार्यों बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने का आह्वान किया इसके अतिरिक्त अंतिम सत्र में एक्टिविस्ट तथा दिल्ली से अधिवक्ता श्री राजेश गोकना द्वारा देश के राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग राष्ट्रीय पिछड़ा आयोग जैसे अन्य आयोग के माध्यम से समाज के वंचित लोगों को न्याय प्रदान किए जाने की प्रणाली के विषय में विस्तार से समझाया उनके द्वारा बताया गया कि बिना पुलिस प्रशासन तथा न्यायालय प्रक्रिया को अपनाए हुए किस प्रकार पीड़ित व्यक्ति को आयोग के माध्यम से न्याय प्राप्त करने में परिषद के कार्यकर्ताओं की भूमिका हो सकती है।


कार्यशाला में उपस्थित प्रांत की महामंत्री राखी शर्मा द्वारा प्रांत के सभी 26 जिलों में लिटिगेशन कार्य को देखने एवं करने हेतु संगठन की मजबूती पर बोल दिया तथा शीघ्र ही प्रत्येक जनपद में संगठनात्मक रचना को पूर्ण करने का प्रस्ताव दिया ब्रज प्रांत के उपाध्यक्ष श्री ग्रीस पांडे द्वारा उपस्थित अधिवक्ताओं से समाज के अंतिम तथा वांछित व्यक्ति को न्याय प्रदान करने में अपनी सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम मुख्य रूप से नीरज सोलंकी, विनोद गुप्ता,चंद्रवीर सिंह, सर्वेश कुमार, ऋषि कुमार, विनोद कुमार, तृप्ति खन्ना, स्मिता गुप्ता, पारुल अग्रवाल, राजीव सिंह, देवेंद्र पाल सिंह, राकेश मिश्रा, विपिन कुमार, परमवीर सिंह, अमित कुमार तोमर, अतुल प्रशांत त्यागी, रोहित मलिक, अमित, संजीव तिवारी, अनिल कुमार, नरेंद्र, विपिन त्यागी, विचित्र वीर सिंह, अरुण कुमार, पंकज, मनोज बाजपेई, गिरीश कुमार, गिरीश चंद्र शर्मा, अजय प्रताप, सत्य प्रकाश कौशिक, लक्ष्मण सिंह, सुरेंद्र पाल सिंह, आलोक चौहान, दिनेश कुमार, केपी यादव, राहुल शर्मा, अमित मित्तल, विकास कुमार, देवेश वशिष्ठ, अनिल पाल सिंह, दीप्ति, राखी शर्मा, रामकुमार सिंह, राहुल शर्मा, राजीव वशिष्ठ, संजीव सिंह यदुवंशी, रोहित सक्सेना, संदीप, आनंद, धर्मेंद्र वर्मा, दीपक गुप्ता, हिरदेश कुलश्रेष्ठ, संदीप कुमार, यतीश शर्मा, शिवमंगल लाल, दीपक शर्मा, राजेश, अंकुर शर्मा, प्रकाश वीर सिंह, शेर सिंह, विजेंद्र कुमार, अशोक कुमार सिंह, पंकज सैनी, अजय पाल ,सुरेंद्र सिंह अजय बीर त्यागी उपस्थित रहे तथा बाद में कार्यक्रम का समापन इकाई के अध्यक्ष संजीव तिवारी द्वारा 26 जिलों से आए अधिवक्ताओं का धन्यवाद करते हुए राष्ट्रगान के साथ किया।


Users Today : 3
Users Last 30 days : 85
Total Users : 25036
Total views : 46941