Search
Close this search box.

जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन 15 अक्टूबर 2024

गोल्डमेडलिस्ट ज्योतिषचार्य डाॅ जे.सी.से तो दोस्तों सभी राशियों का राशिफल जानने के लिए इस पोस्ट को अंत तक पढे।

जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन 15 अक्टूबर 2024

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रहों की चाल के साथ-साथ मनुष्य के जीवन में बदलाव आते रहते हैं। मनुष्य का प्रत्येक दिन अलग-अलग व्यतीत होता है, क्योंकि ग्रहों में छोटे-बड़े परिवर्तन देखने को मिलते हैं। यदि किसी दिन जातक की राशि में ग्रहों की स्थिति ठीक होती है तो इससे व्यक्ति का दिन शुभ व्यतीत होता है, लेकिन ग्रहों की खराब स्थिति के कारण व्यक्ति का दिन कठिनाई में व्यतीत होने लगता है। उस दिन व्यक्ति को हर क्षेत्र में निराशा का सामना करना पड़ता है।

15 अक्टूबर आज का राशिफल 

 

मेष दैनिक राशिफल

आज का दिन आपके लिए सुख-समृद्धि बढ़ाने वाला रहेगा। आपका जीवनसाथी आपके साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलेगा, लेकिन आपको किसी बात पर बहस करने से बचना होगा। कार्यस्थल पर आपके खिलाफ कुछ राजनीति हो सकती है, जिससे आपको दूर रहने की जरूरत है, अन्यथा इसका असर आपकी पदोन्नति पर पड़ेगा। किसी की बात सुनकर कोई फैसला न लें।

 

वृषभ दैनिक राशिफल

राजनीतिक क्षेत्र में काम करने वाले लोगों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। आपके पद और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी और आपके रक्त संबंध मजबूत होंगे। शादीशुदा जीवन जी रहे लोगों को नौकरी से जुड़ी कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। आपको झगड़ालू लोगों से सावधान रहने की जरूरत है। आपके व्यवसाय का कोई सौदा फाइनल होने के कगार पर रह सकता है, जिससे आप परेशान होंगे।

 

मिथुन दैनिक राशिफल

आज का दिन आपके लिए मध्यम फलदायी रहने वाला है। अगर आपके पिता किसी बीमारी से पीड़ित थे, तो उनकी परेशानियां बढ़ सकती हैं। आपको किसी शुभ कार्य में भाग लेने का मौका मिलेगा। किसी को भी पैसे उधार देने से बचें। अगर आप किसी व्यापारिक काम से यात्रा पर जा रहे थे, तो उसमें आपको सावधान रहना होगा, क्योंकि आपका कोई विरोधी आपके काम में बाधा डालने की कोशिश करेगा। अगर परिवार के किसी सदस्य से आपका कोई मनमुटाव चल रहा था, तो वह भी आज बातचीत के जरिए सुलझ जाएगा।

 

कर्क दैनिक राशिफल

आज आप अपने काम पर पूरा ध्यान देंगे। रोजगार की तलाश कर रहे लोगों को कोई अच्छी खबर मिल सकती है। आपको अपना खोया हुआ पैसा वापस मिल सकता है। आप अपने जीवनसाथी के लिए कोई सरप्राइज ला सकते हैं। आपको अपने व्यापारिक कार्यों की योजना बनानी होगी। किसी बात को लेकर आपके पिता से बहस हो सकती है। आपको अपनी कोई गलती दोहराने से बचना होगा।

 

सिंह दैनिक राशिफल

आज का दिन आपके लिए अपनी वाणी और व्यवहार पर नियंत्रण रखने का रहेगा। आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। शिक्षा के क्षेत्र में आपको कोई महत्वपूर्ण कदम उठाना पड़ सकता है। अगर आपने कोई प्रतियोगिता दी थी, तो उसका परिणाम भी इस सप्ताह आ सकता है। आपके आस-पड़ोस में किसी से आपका विवाद हो सकता है। व्यापार में आपको अच्छा लाभ मिलेगा।

 

कन्या दैनिक राशिफल

आज का दिन आपकी ख्याति और प्रतिष्ठा में वृद्धि करने वाला रहेगा। छात्र नौकरी के लिए किसी नए कोर्स में दाखिला ले सकते हैं। संतान की प्रगति देखकर आप प्रसन्न होंगे। व्यापार कर रहे लोगों का कुछ नए लोगों से मेलजोल बढ़ेगा, जिससे उनके व्यापार में वृद्धि होगी। आपको किसी कानूनी मामले को लेकर सावधान रहना होगा। आप अपने भाई-बहनों के साथ मौज-मस्ती में कुछ समय बिताएंगे। आपको कुछ पुरानी शिकायतों को दूर करने से बचना होगा।

 

तुला दैनिक राशिफल

आज आप अपने परिवार में पूजा-पाठ और भजन कीर्तन आदि का आयोजन कर सकते हैं। किसी से ऐसी कोई बात न कहें जिससे किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचे। आपको लोगों की भावनाओं का सम्मान करना होगा। आपके हाथ में अच्छा पैसा आने से आपके कुछ अनावश्यक खर्चे बढ़ सकते हैं, लेकिन बेहतर होगा कि आप इसे छोड़ दें और कुछ पैसे बचाने के बारे में सोचें। अगर लेन-देन से जुड़ी कोई समस्या लंबे समय से आपको घेरे हुए थी, तो वह आपको परेशान कर सकती है।

 

वृश्चिक दैनिक राशिफल

आज का दिन आपके लिए मध्यम फलदायी रहने वाला है। अगर आप यात्रा पर जाते हैं, तो आपको वाहन का प्रयोग सावधानी से करना होगा, अन्यथा दुर्घटना होने की संभावना है। नौकरीपेशा लोगों को अपने काम की योजना बनानी होगी, अन्यथा उनके सहकर्मी भी उनके काम में देरी होने से परेशान रहेंगे। आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ कुछ समय बिताएंगे और कुछ पुरानी यादें ताज़ा करेंगे।

 

धनु दैनिक राशिफल

आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। अगर आपके व्यापार में कुछ पैसे डूबे थे, तो आपको मिल सकते हैं। साझेदारी में कोई काम करने के लिए आपको अपने परिवार के बड़े सदस्यों से बात करने की आवश्यकता होगी। अगर भाई या बहन की शादी में कोई बाधा आ रही थी, तो उसके लिए आप अपने दोस्त से बात कर सकते हैं। अगर आपने शेयर बाजार आदि में अपना पैसा लगाने की कोई योजना बनाई है, तो आपकी योजना सफल होगी।

 

मकर दैनिक राशिफल

दिन अविवाहित लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है। आपको कुछ कामों को लेकर सावधान रहने की जरूरत है। आपको अपने पारिवारिक समस्याओं में ढिलाई देने से बचना होगा और उन पर कड़ी नजर रखनी होगी, तभी वे दूर होती नजर आ रही हैं। आपको कार्यस्थल पर किसी विवाद में पड़ने से बचना होगा, अन्यथा यह कानूनी हो सकता है। आप अपनी विलासिता की वस्तुओं पर बहुत पैसा खर्च करेंगे। छात्रों को अपनी पढ़ाई को लेकर सतर्क रहने की जरूरत है।

 

कुंभ दैनिक राशिफल

आज का दिन आपके लिए नई प्रॉपर्टी खरीदने के लिए अच्छा रहने वाला है। आप अपने घर का नवीनीकरण भी कर सकते हैं, लेकिन अगर आपका कुछ पैसा खो गया था, तो आपको उसके वापस मिलने की संभावना है। आपको अपने किसी भी काम में जल्दबाजी करने से बचना होगा, अन्यथा उसमें कोई समस्या आ सकती है। आपको परिवार के किसी सदस्य से अचानक कोई निराशाजनक समाचार सुनने को मिलेगा।

 

मीन दैनिक राशिफल

आज का दिन आपके लिए मिला-जुला रहेगा और दांपत्य जीवन में आपको अपने साथी की बातों पर पूरा ध्यान देना होगा, नहीं तो यह झगड़े की वजह बन सकती है। अगर आप अपने ससुराल पक्ष से किसी को पैसे उधार देते हैं, तो इससे आपके आपसी संबंध खराब होने की संभावना है। प्रेम जीवन जी रहे लोगों को अपने साथी की याद आ सकती है। संतान की पढ़ाई में आ रही समस्याओं को लेकर आप चिंतित रहेंगे। यात्रा करते समय आपको अपने कीमती सामान की सुरक्षा करनी चाहिए।

 

डिस्क्लेमर यह राशिफल केवल आम ज्ञान के लिए हैं, और इसे अपनी दैनिक गतिविधियों में उतारने से पहले अपने गुरु या ज्योतिषी से परामर्श ले।

ज्योतिषाचार्य

स्वर्ण पदक प्राप्त

डाॅ.जे.सी.सोनी

Leave a Comment