सम्मानित पाठको नमस्कार जानिए आज का राशिफल स्वर्ण पदक प्राप्त
Table of Contents
Toggleज्योतिषचार्य डाॅ.जे.सी.सोनी से तो दोस्तों सभी राशियों का राशिफल जानने के लिए इस पोस्ट को अंत तक जरूर पढै।
4जून2024
आज का राशिफल
आज का मेष राशिफल
आज का दिन घरेलू सुख में वृद्धि लेकर आएगा। नौकरीपेशा लोगों को उच्च अधिकारियों से निकटता का लाभ मिलेगा। व्यावसायिक कार्यों में आशाजनक लाभ प्राप्त होगा। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा। शुभ समाचार प्राप्त होने से मन भी प्रसन्न रहेगा।
आज का वृषभ राशिफल
आज का दिन सामान्य से बेहतर रहेगा। दिनचर्या थोड़ी व्यस्त रहेगी, लेकिन सभी काम पूरे होने से मन में प्रसन्नता रहेगी। धन प्राप्ति के लिए आपको अधिक भागदौड़ करनी पड़ेगी। भाई-बहनों के बीच सहयोग मिलेगा, लेकिन मतभेद भी रहेंगे। जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा।
आज का मिथुन राशिफल
आज आपको अनैतिक कार्यों से दूरी बनाकर रखनी होगी। घर में किसी अन्य महिला के कारण कलह और क्लेश की स्थिति बन सकती है। मन में उत्साह रहेगा। मन में नकारात्मकता हावी रहेगी। मन में निराशा गुस्से के रूप में फूट सकती है।
आज का कर्क राशिफल
आज का दिन सुख-शांति का है। काम और परिवार के बीच संतुलन बनाने में असहजता रहेगी। प्रेम जीवन में कुछ परेशानियों के बाद नजदीकियां बढ़ सकती हैं। व्यापारी वर्ग के लिए अधिकांश समय खर्चीला साबित होगा। शादीशुदा लोगों के जीवन में लाइफ पार्टनर के साथ मतभेद हो सकते हैं।
आज का सिंह राशिफल
आज का दिन मिले-जुले परिणाम देने वाला रहेगा। आलस्य के कारण जरूरी कामों में देरी हो सकती है। नौकरीपेशा लोग जल्दबाजी में काम करके कुछ गलतियां कर बैठेंगे। महिलाएं नकारात्मक भावनाओं से ग्रसित रहेंगी। किसी तीसरे व्यक्ति के कारण विवाद हो सकता है।
आज का कन्या राशिफल
आज आप भावनाओं में बहकर अपना नुकसान कर सकते हैं। आर्थिक दृष्टि से आज का दिन लाभ लेकर आएगा। शाम से पहले का समय व्यापार में अच्छा लाभ देगा। भावुकता में कोई निर्णय न लें, अन्यथा बाद में परेशानी होगी। विवाहित लोग अपने बच्चों के भविष्य को लेकर चिंतित हो सकते हैं।
आज का तुला राशिफल
आज धन संबंधी परेशानियां बढ़ सकती हैं। घर के बड़ों का मार्गदर्शन उपयोगी रहेगा। नौकरीपेशा लोगों को कार्यस्थल पर अधिकारियों की बात न मानने की भारी कीमत चुकानी पड़ सकती है। खर्चे जस के तस बने रहने के कारण आप बचत नहीं कर पाएंगे। आज मानसिक तनाव हो सकता है।
आज का वृश्चिक राशिफल
आज का दिन मध्यम फलदायी रहेगा। सुबह से ही काम के कारण थकान महसूस हो सकती है। व्यापार से जुड़े निर्णय लेने में असमंजस की स्थिति रहेगी। घर के कामों में आप अधिक बिजी रहेंगे। शादीशुदा लोगों के लिए आज विवाह के प्रस्ताव सामने आ सकते हैं।
आज का धनु राशिफल
आज आप जो भी काम करेंगे, उसका परिणाम निकट भविष्य में शीघ्र ही मिलेगा। मानसिक कार्यों में सफलता मिलेगी। कार्य और व्यापार से बीच-बीच में आंशिक लाभ मिलता रहेगा। दैनिक खर्चों का ध्यान रखेंगे। पारिवारिक आवश्यकताओं की पूर्ति नहीं कर पाएंगे। सब कुछ सामान्य रहने की उम्मीद है।
आज का मकर राशिफल
आज अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखें। व्यापार सुचारू रूप से चलता रहेगा। आध्यात्मिक कार्यों में आपकी रुचि रहेगी। तीर्थ यात्रा या अन्य पुण्य कार्यों में आपकी रुचि रहेगी। मानसिक शांति का अनुभव होगा। व्यापार अच्छा रहेगा, लेकिन अधिक की अपेक्षाएं आपको परेशान करेंगी।
आज का कुंभ राशिफल
आज आप किसी की भ्रामक बातों पर जल्दी विश्वास करके अपना ही नुकसान कर लेंगे। आज प्रेम संबंधों में कटुता आ सकती है। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव रह सकता है। मनमाने रवैये के कारण व्यापारियों को नुकसान होता दिख रहा है। विपरीत लिंग के प्रति आकर्षण के कारण मान-सम्मान को हानि होगी।
आज का मीन राशिफल
आज व्यावसायिक कार्यों में सफलता के योग हैं। महिलाएं पुरुषों की अपेक्षा अधिक प्रभावशाली सिद्ध होंगी। नौकरीपेशा लोगों को शुभ समाचार प्राप्त होगा। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी, लेकिन दुविधा की स्थिति भी रहेगी। विवाहित लोगों को आज अपने जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा।
डिस्क्लेमर यह राशिफल केवल आम ज्ञान के लिए हैं, और इसे अपनी दैनिक गतिविधियों में उतारने से पहले अपने गुरु या ज्योतिषी से परामर्श करें।


Users Today : 1
Users Last 30 days : 86
Total Users : 25032
Total views : 46933