सम्मानित पाठको नमस्कार जानिए साप्ताहिक राशिफल 7अप्रेल से 13अप्रेल 2024 गोल्डमेडलिस्ट ज्योतिषचार्य से तो दोस्तों सभी राशियों का साप्ताहिक राशिफल जानने के लिए इस पोस्ट को अंत तक जरूर पढ़े।
Table of Contents
Toggle
साप्ताहिक राशिफल 07 अप्रैल से 13 अप्रैल 2024 (Weekly Horoscope 07 April To 13 April 2024)
मेष साप्ताहिक राशिफल (Aries Weekly Horoscope 2024)
यह सप्ताह आपके लिए उतार चढ़ाव से भरा रहेगा। आपका मन अशांत रहेगा। किसी पारिवारिक विवाद के कारण इस सप्ताह घर में आपसी मतभेद और तनाव की स्थिति बनी रहेगी। इस सप्ताह आपका कोई डिसीजन आपके विरोध में जा सकता है, जिस कारण लोग आपसे दूरी बना सकते हैं। इस सप्ताह अपने से वरिष्ठ अधिकारियों से विवाद से बचें। नहीं तो आपको अपने कार्यक्षेत्र में नुकसान हो सकता है और आपके विरोधी बढ़ सकते हैं। परिवार में इस सप्ताह कोई नए मेहमान का आगमन होगा। पत्नी और बच्चों के साथ आप कहीं बाहर जा सकते हैं। इस सप्ताह कुछ नए लोगों से मिलना होगा। सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र में विरोध का सामना करना पड़ सकता है।
वृषभ साप्ताहिक राशिफल (Taurus Weekly Horoscope 2024)
यह सप्ताह आपके लिए उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। परिवार में किसी का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। इस सप्ताह कहीं बाहर की यात्रा आदि पर जाने का कार्यक्रम बिगड़ सकता है। पहले से प्लान किया गया आपका काम इस सप्ताह होने में संदेह है। साथ ही परिवार में किसी बात को लेकर पत्नी का विवाद हो सकता है। वाणी पर संयम रखें। वाद-विवाद से दूर रहें। इस सप्ताह किसी बड़े केस से आपको मुक्ति मिलेगी। न्यायालय पक्ष में विजय मिलने से मन प्रसन्न रहेगा।
मिथुन साप्ताहिक राशिफल (Gemini Weekly Horoscope 2024)
इस सप्ताह आप कोई नई कार्य योजना बना सकते हैं। मन प्रसन्न रहेगा। आप अपने अंदर एक नई ऊर्जा का अनुभव महसूस करेंगे। इस सप्ताह आपका कोई विशेष कार्य पूर्ण होने से आप और आपका परिवार खुश दिखाई देगा। इस सप्ताह आप कुछ पारिवारिक समस्याओं का समाधान निकालने में सफल होंगे, जिससे परिवार में आपका मान सम्मान बढ़ेगा। इस सप्ताह किसी पुराने मित्र से मिलना होगा, जिससे आपको बड़ी आर्थिक मदद भी कार्यक्षेत्र में मिल सकती है, जिस कारण आप किसी नए प्रोजेक्ट का हिस्सा बन सकते हैं। परिवार में इस सप्ताह मांगलिक कार्य के योग बनेंगे। आप किसी धार्मिक अनुष्ठान का हिस्सा बन सकते हैं। परिवार के साथ यह सप्ताह अच्छा निकलने वाला है। मौज मस्ती से भरा पूरा समय इस सप्ताह आप बिताने वाले हैं।
कर्क साप्ताहिक राशिफल (Cancer Weekly Horoscope 2024)
यह सप्ताह आपके लिए शानदार रहेगा। सोचे हुए आपके सभी कार्य पूर्ण होंगे। साथ ही मन प्रसन्न रहेगा। मन अध्यात्म की ओर झुका रहेगा। परिवार में इस सप्ताह कोई धार्मिक आयोजन हो सकता है, जिस कारण परिवार का माहौल अच्छा रहेगा। परिवार में चल रहे वाद विवाद में दूर होंगे। आप कोई नया मकान या वाहन इस सप्ताह अपनी भौतिक सुविधाओं के लिए खरीद सकते हैं। इस सप्ताह आपके घर मेहमानों का आना होगा, जिससे परिवार का वातावरण सहज हो जाएगा। साथ ही परिवार के लोगों के साथ कहीं घूमने फिरने आप इस सप्ताह जा सकते हैं। वाणी पर संयम रखें। परिवार की छोटी मोटी लड़ाई झगड़ा को इग्नोर करें। व्यर्थ के विवाद में फसने से बचें।
सिंह साप्ताहिक राशिफल (Leo Weekly Horoscope 2024)
इस सप्ताह आपको अपने परिवार के लिए किसी महत्वपूर्ण निर्णय लेने के लिए मजबूर होना पड़ सकता है। पत्नी और बच्चों के भविष्य को लेकर आप चिंतित और उदास दिखाई पड़ सकते हैं। परिवार में एक वर्ग आपका विरोधी दिखाई देगा। आपके डिसीजन को प्रभावित करने की कोशिश की जाएगी। परंतु आप परिवार और बच्चों के हित में निर्णय ले सकते हैं। इस सप्ताह कुछ नए लोगों से आपका मिलना हो सकता है, जिससे आगामी समय में आपको लाभ होगा। सप्ताह के उत्तरार्ध में कुछ आर्थिक स्थिति में सुधार दिखाई देगा। साथ ही राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र में आपका सम्मान बढ़ेगा।
कन्या साप्ताहिक राशिफल (Virgo Weekly Horoscope 2024)
यह सप्ताह कन्या राशि वालों के लिए सामान्य रहेगा। आप कुछ परेशानियों के चलते अपने काम पर ध्यान नहीं दे पाएंगे। साथ ही यह सप्ताह कुछ समस्याओं से भरा रहेगा। जैसे पारिवारिक या न्यायालय पक्ष की समस्याएं। इस सप्ताह आपके सामने कोई पुराना विवाद उभर कर सामने आएगा, जिससे आपका मन चिंतित रहेगा। आप किसी कार्य विशेष के लिए किसी विशिष्ट व्यक्ति से मुलाकात कर सकते हैं, जिससे आपका कुछ कार्य बन सकता है। पत्नी से विवाद हो सकता है। अच्छा होगा पारिवारिक किसी मामले में आप ज्यादा पहल न करें।
तुला साप्ताहिक राशिफल (Libra Weekly Horoscope 2024)
यह सप्ताह तुला राशि के जातको के लिए अच्छा रहने वाला है। आपके सोचे हुए कार्य पूर्ण होंगे। किसी विशेष कार्य का मन में प्लान चल रहा है। वह इस सप्ताह पूरा होने वाला है, जिससे आपके घर में खुशियों का माहौल दिखाई देगा। इस सप्ताह परिवार के साथ कहीं बाहर घूमने जा सकते हैं। मौसम के हिसाब से आपकी यह यात्रा सुखद रहेगी। परिवार में चल रहे आपसी मतभेद दूर होंगे। इस सप्ताह आप अपनी प्रॉपर्टी बेचने का मन बना सकते हैं। साथ ही किसी नए काम में बड़ा निवेश करने का विचार मन में आ सकता है। काम की अधिकता के कारण इस सप्ताह आप बच्चों और परिवार को समय कम दे पाएंगे।
वृश्चिक साप्ताहिक राशिफल (Scorpio Weekly Horoscope 2024)
यह सप्ताह आप किसी सामाजिक विवाद में उलझ सकते हैं। किसी दूसरे का किया हुआ कार्य का दोष आपके ऊपर लग सकता है। विरोधी वर्ग आप को नुकसान पहुंचा सकते हैं। परिवार में कुछ लोगों के प्रयास से आपसी मतभेद कराने में विरोधी वर्ग सफल होंगे। आपके लिए अच्छा होगा कि अपने परिवार के महत्व को समझें। सबसे संबंध मधुर रखें। वाणी पर संयम रखें और समय को पहचान कर कार्य करें।
धनु साप्ताहिक राशिफल (Sagittarius Weekly Horoscope 2024)
यह सप्ताह धनु राशि वालों के लिए सामान्य रहेगा। परिवार में अपनों के स्वास्थ्य की चिंता बनी रहेगी। साथ ही कार्य की अधिकता के कारण आप मानसिक तनाव महसूस करेंगे। इस सप्ताह आप किसी नए कार्य का प्लान मन में बना सकते हैं। साथ ही इस कार्य के लिए किसी वरिष्ठ व्यक्ति से सलाह ले सकते हैं। इस सप्ताह पत्नी और बच्चों से कुछ बातों को लेकर मतभेद की स्थिति दिखाई पड़ेगी। परिवार में किसी व्यक्ति की नौकरी लग सकती है, जिस कारण आपका मन प्रसन्न रहेगा। सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र में इस सप्ताह आपका विरोध हो सकता है, जिस कारण आप थोड़े विचलित रह सकते हैं। इस सप्ताह वाणी पर संयम रखें। नहीं तो किसी बड़े विवाद में आप और आपका परिवार फंस सकता है।

मकर साप्ताहिक राशिफल (Capricorn Weekly Horoscope 2024)
इस सप्ताह आपको अत्यधिक भागदौड़ के कारण कुछ थकावट और परेशानी महसूस होगी। आप जिस कार्य के लिए प्रयास कर रहे हैं। उसे कार्य में सफलता मिलना इस सप्ताह मुश्किल है। परिवार में चले आ रहे पुराने विवाद खत्म होगा, जिससे मन प्रसन्न होगा। आपको बड़ा आर्थिक लाभ हो सकता है। परिवार में पत्नी और बच्चों के लिए इस सप्ताह आपको स्थान चेंज करना पड़ सकता है। बच्चों की पढ़ाई को लेकर कुछ चिंतित रह सकते हैं।
कुंभ साप्ताहिक राशिफल (Aquarius Weekly Horoscope 2024)
इस सप्ताह आपका कोई पुराना रुका हुआ काम पूर्ण होने वाला है। साथ ही न्यायालय क्षेत्र में चल रहे प्रकरण में आपको विजय प्राप्त होगी, जिससे समाज और राजनीतिक क्षेत्र में आपकी प्रतिष्ठा पुनः स्थापित होगी। इस सप्ताह पत्नी और बच्चों का सहयोग कार्यक्षेत्र में आपको मिलने वाला है। साथ ही आपका मन नई ऊर्जा से भरा दिखाई देगा। परिवार में मांगलिक कार्य के योग बन सकते हैं। परिवार में कोई नया मेहमान आ सकता है। इस सप्ताह आपके ससुराल पक्ष से आर्थिक मदद मिल सकती है, जिससे आप अपनी जरूरत को पूर्ण कर सकते हैं। इस सप्ताह किसी विशिष्ट व्यक्ति से मुलाकात होना आपकी सफलता का मार्ग खुलेगा।
मीन साप्ताहिक राशिफल (Pisces Weekly Horoscope 2024)
यह सप्ताह आपके लिए बड़ी कामयाबी के द्वार खोल सकता है। आपका मन संतुलित रहेगा। साथ ही इस सप्ताह आप कार्यक्षेत्र और पारिवारिक क्षेत्र में बड़े डिसीजन ले सकते हैं, जिसका अच्छा परिणाम आपके आगामी समय में प्राप्त होगा। परिवार में आपका डिसीजन को लेकर आपकी प्रशंसा होगी। लोग आपके कार्यशैली व्यवहार से प्रसन्न रहेंगे। पत्नी से चल रहा विवाद दूर होंगे। बच्चों और पत्नी के लिए इस सप्ताह आप गिफ्ट ले सकते हैं या बड़ी शॉपिंग कर सकते हैं, जिससे परिवार में माहौल अच्छा रहेगा। मेहमानों का आना-जाना इस सप्ताह लगा रहेगा। साथ ही आप परिवार के साथ किसी धार्मिक यात्रा पर जाने का या घर में धार्मिक आयोजन करने का प्रोग्राम बना सकते हैं। सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र में आपको बड़ी कामयाबी मिलेगी।
डिस्क्लेमर यह राशिफल केवल आम ज्ञान के लिए हैं, और इसे अपनी दैनिक गतिविधियों में उतारने से पहले अपने गुरु या ज्योतिषी से परामर्श करें।
ज्योतिषाचार्य स्वर्ण पदक प्राप्त डाक्टर जगदीश गुरुजी वाहटसप मोबाइल नंबर 9 0 3 9 1 3 0 3 2 4