मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी की माँ पर टिप्पणी करने वाले मौलाना सलीम पर कड़ी कार्रवाई की मांग
हिंदू युवा वाहिनी ने SSP को सौंपा ज्ञापन, कार्रवाई न होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी

Table of Contents
Toggleमुरादाबाद। हिंदू युवा वाहिनी मुरादाबाद के जिलाध्यक्ष संस्कार कत्याल के नेतृत्व में संगठन के कार्यकर्ताओं ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी की पूजनीय माताजी के खिलाफ कथित रूप से अमर्यादित टिप्पणी करने वाले मौलाना सलीम के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग को लेकर मुरादाबाद के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान संगठन के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद रहे।
“यह केवल एक व्यक्ति नहीं, मातृशक्ति का अपमान है” – संस्कार कत्याल
ज्ञापन सौंपने के बाद हिंदू युवा वाहिनी के जिलाध्यक्ष संस्कार कत्याल ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी की पूजनीय माताजी के खिलाफ अपमानजनक और अमर्यादित भाषा का प्रयोग करना अत्यंत निंदनीय है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री की माताजी केवल उनकी व्यक्तिगत माता नहीं हैं, बल्कि वे पूरे प्रदेश की मातृशक्ति, संस्कार और सम्मान का प्रतीक हैं।

उन्होंने कहा कि इस प्रकार की टिप्पणी से करोड़ों हिंदुओं की धार्मिक और सामाजिक भावनाएं आहत हुई हैं, जिसे किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किया जा सकता।
समाज में वैमनस्यता फैलाने की कोशिश
संस्कार कत्याल ने कहा कि किसी भी जनप्रतिनिधि या उनके परिवार के बारे में इस प्रकार की घटिया और भड़काऊ टिप्पणी करना समाज में वैमनस्यता फैलाने की एक सुनियोजित कोशिश हो सकती है। ऐसे बयान सामाजिक सौहार्द और शांति के लिए नुकसानदायक हैं।
उन्होंने प्रशासन से मांग की कि इस मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपी के खिलाफ कड़ी से कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए ताकि भविष्य में कोई भी व्यक्ति इस प्रकार की भाषा का प्रयोग करने का दुस्साहस न कर सके।
कार्रवाई न होने पर आंदोलन की चेतावनी
हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही आरोपी मौलाना सलीम के खिलाफ कठोर कार्रवाई नहीं की गई, तो संगठन के कार्यकर्ता लोकतांत्रिक तरीके से बड़ा और उग्र आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे।
उन्होंने कहा कि संगठन मातृशक्ति के सम्मान की रक्षा के लिए हर स्तर पर संघर्ष करेगा और इस प्रकार की घटनाओं को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
ज्ञापन कार्यक्रम में ये रहे मौजूद
इस अवसर पर इंद्रजीत गुलाटी, संदीप परमार, देशरत्न कत्याल, वंश माथुर, दिव्य ठाकुर, चंचल कुमार, नरेंद्र कपूर, अभिषेक खन्ना, सचिन सिडाना, पंकज कुमार, एड॰ नीरज सोलंकी, एड॰ विशाल राठौर, संजीव सैनी, आशाराम पालीवाल, उमेधराज, ओमप्रकाश सहित संगठन के अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
सभी कार्यकर्ताओं ने एक स्वर में प्रशासन से मांग की कि मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, ताकि समाज में शांति और भाईचारा बना रहे।




Users Today : 0
Users Last 30 days : 92
Total Users : 25026
Total views : 46924