Search
Close this search box.

अधिवक्ता ही निकले महिला अधिवक्ता मोहिनी तोमर के कातिल, चंदन गुप्ता हत्याकांड में पैरवी करने की मिली सजा

अधिवक्ता ही निकले महिला अधिवक्ता मोहिनी तोमर के कातिल, चंदन गुप्ता हत्याकांड में पैरवी करने की मिली सजा

यूपी के कासगंज में महिला अधिवक्ता के अपहरण के बाद हत्या मामले अधिवक्ताओं में आक्रोश बढ़ता जा रहा है. उक्त मामले एक तरफ विभिन्न जिलों में अधिवक्ता प्रदर्शन कर रहे हैं।वहीं, इस मामले में कासगंज पुलिस हत्या का खुलासा करते हुए 6 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई। 

2018 मेंअधिवक्ता मोहिनी तोमर ने कासगंज में चंदन गुप्ता हत्याकांड के आरोपी मुनाजिर रफी की जमानत का विरोध भी किया था.

उत्तर प्रदेश राज्य के जनपद कासगंज की महिला अधिवक्ता मोहिनी हत्याकांड मामले में पुलिस ने हत्या का खुलासा करते हुए नामजद अधिवक्ताओं के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई यह

कार्यवाही महिला अधिवक्ता के पति की तहरीर पर की गई है। कार्यवाही के बाद साथी अधिवक्ताओ में गहरा आक्रोश है। उन्होंने एफआईआर को ग़लत बताया है। अधिवक्ताओं ने षड्यंत्र के तहत मुकदमा दर्ज कराने की बात प्रकाश मे आई है।

अधिवक्ता मोहिनी तोमर अपहरण के बाद हत्याकांड के मामले में पति ब्रजेंद्र तोमर ने पुलिस को तहरीर देकर कासगंज कि सदर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है जिसमें मुस्तफा कामिल एडवोकेट, असद मुस्तफा एडवोकेट, हैदर मुस्तफा एडवोकेट, सलमान एडवोकेट, केशव मिश्रा आदि के खिलाफ़ प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज कर ली गई सभी आरोपी सोरों जनपद कासगंज के हैं । तथा कासगंज के मुहल्ला बड्डू नगर निवासी मुनाजिर रफी के खिलाफ दर्ज किया गया है। नामजद किए गए सभी अधिवक्ता हैं।

एफआईआर की खबर मिलते ही अधिवक्ता भड़क गए 

कासगंज की अधिवक्ताओं को एफआईआर खबर मिलने पर सभी अधिवक्ता एकत्रित हो गए। उन्होंने लिखी गई एफआईआर का कड़ा विरोध किया। तथा आपसी गुटबाजी का मामला बताया। अधिवक्ताओं नेकहा कि कि एफआईआर झूठी और षड्यंत्र के तहत लिखी गई है।

पति ने एफआईआर में किया है यह खुलासा

महिला अधिवक्ता मोहिनी तोमर के पति ब्रजेंद्र तोमर के द्वारा लिखाई गई एफआईआर में जिक्र किया है कि मुस्तफा कामिल के लड़कों की जमानत के समय में मोहिनी तोमर ने पीडित पक्ष के अधिवक्ता होने के कारण उक्त के खिलाफ़ पैरवी कर जमानत का विरोध किया था।आए दिन उक्त सभी व्यक्ति गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी देते आ रहे थे प्रतिदिन निकलते वक्त तायना देते आ रहे थे जिससे उनकी पत्नी मानसिक रूप से काफी परेशान थी। वहीं मुनाजिर रफी के मामले में बताया गया कि 26 जनवरी तिरंगा यात्रा के दौरान चंदन गुप्ता की ओर से भी महिला अधिवक्ता मोहिनी ने पैरवी की तथा मुनाजिर की जमानत का विरोध किया गया था।

आपको बताते चले कि महिला अधिवक्ता मोहिनी तोमर कि मंगलवार को अगवा कर, बुधवार को नहर में उनका शव मिला था महिला अधिवक्ता मोहिनी तोमर को मंगलवार की लगभग दोपहर ढाई बजे के न्यायालय के मुख्य गेट से अगवा किया गया था। बुधवार की शाम छह बजे के आस पास गोरहा नहर में रजपुरा गांव के समीप एक शव उतराता हुआ मिला दिखाई दिया शव नग्नावस्था में था। सिर और चेहरे पर गंभीर चोट के निशान थे।पुलिस ने शव को नहर से निकलवा कर पोस्टमार्टम कराया गया है

Leave a Comment