अधिवक्ता परिषद के जिला अध्यक्ष देवेंद्र वार्ष्णेय को मिली जान से मारने कि धमकी।
अखिल भारतीय अधिवक्ता परिषद ब्रज, उत्तर प्रदेश सम्भल के जिलाध्यक्ष व उपभोक्ता मामलों के जाने-माने वरिष्ठ अधिवक्ता देवेंद्र वार्ष्णेय को जान से मारने की धमकी मिली है।
Table of Contents
Toggleदेवेंद्र वार्ष्णेय उपभोक्ता मामलों के जाने-माने एक वरिष्ठ अधिवक्ता हैं।
रिपोर्ट : रुद्र प्रताप सिंह उप संपादक
सागर और ज्वाला न्यूज संभल। अखिल भारतीय अधिवक्ता परिषद ब्रज, उत्तर प्रदेश सम्भल के जिलाध्यक्ष व उपभोक्ता मामलों के जाने-माने वरिष्ठ अधिवक्ता देवेंद्र वार्ष्णेय को जान से मारने की धमकी मिली है। इस घटना को लेकर अधिवक्ता परिषद में गहरा आक्रोश है।
देवेंद्र वार्ष्णेय उपभोक्ता मामलों के जाने-माने एक वरिष्ठ अधिवक्ता हैं
आपको बताते चले कि थाना हयात नगर कि पुलिस ने तुरंत संज्ञान लेते हुए थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई ली गई है। इससे मुरादाबाद और संभल के अधिवक्ताओं में एवं अधिवक्ता परिषद में गहरा आक्रोश है। पुलिस ने जल्द से जल्द उक्त मामले में कार्रवाई करते हुए भारतीय न्याय संहिता नए कानून के अंतर्गत मुकदमा अपराध संख्या 0196 अंर्तगत धारा 351,352(2) मुकदमा पंजीकृत कर लिया है।उक्त मामले में सागर और उजाला के संपादक को देवेंद्र वार्ष्णेय ने बताया कि जिला सम्भल के हयात नगर थाना क्षेत्र मोहल्ला बाजार गंज, सरायतरीन का रहने वाला हूं। और वर्तमान में अखिल भारतीय अधिवक्ता परिषद ब्रज संभल का जिला अध्यक्ष हू ।मुरादाबाद और संभाल में दोनों की जगह पर प्रेक्टिस करता हूं। मुरादाबाद में जिला बार एसोसिएशन के सामने कोर्ट कम्पाउन्ड परिसर मे चैम्बर नं. 43 पर बैठता हूं। अधिवक्ता देवेंद्र वार्ष्णेय के, वर्ष 2022 माह मई में सूरजभान पुत्र भगवानदास निवासी हयातनगर पूर्वी तहसील व जिला सम्भल देवेंद्र वार्ष्णेय के पास आया और कहा कि क्या आप उपभोक्ता फोरम में वकालत करते हो। मुझे भी उपभोक्ता फोरम का कुछ काम है।मुझे वाद संख्या 72/2022 श्रीमति मिथलेश प्रति सूरजभान कि ओर से नोटिस मिला है। आपको उसकी पैरवी करने बाली बात कही। अधिवक्ता देवेंद्र वार्ष्णेय ने उक्त सूरजभान की ओर से जिला उपभोक्ता आयोग सम्भल में विधिवत पैरवी कर उक्त नोटिस का जवाब भी दाखिल कर दिया।लेकिन मुकदमे के 3 नोटिस देने के बाद तथा अधिवक्ता देवेंद्र वार्ष्णेय के फोन करने के उपरान्त भी सूरजभान अग्रिम कार्यवाही हेतु अधिवक्ता देवेंद्र वार्ष्णेय के कार्यालय में नहीं आया। इसी दौरान 5 अगस्त 2024 कि सुबह लगभग 9 बजकर 40 मिनट पर उक्त सूरजभान अधिवक्ता देवेंद्र वार्ष्णेय के बाजार गंज, सरायतरीन स्थित निवास पर गया और आवाज देकर देवेंद्र वार्ष्णेय बुलाया और इस पर अधिवक्ता देवेंद्र वार्ष्णेय नीचे उतरकर अपने कार्यालय में आये तो सूरजभान ने कहा कि देख तूने मेरे साथ क्या किया है। मुकदमा खिलाफ हो गया। मैं प्रोपर्टी डीलर हू। प्रॉपर्टी डीलिंग का कार्य करता हूँ। तू विरोधी पक्ष से मिल गया और माँ बहिन की गालियाँ देते हुए बोला- तुझे जान से मरवा दूंगा ।इस दौरान, निकट खड़े प्रिसं वार्ष्णेय पुत्र तरुण वार्ष्णेय व दुष्यन्त पुत्र भगवानदास निवासी बाजार गंज आदि के आने पर सूरजभान ने अधिवक्ता देवेंद्र वार्ष्णेय को जान से मारने / मरवाने की धमकी देता हुआ भाग भाग गया। इसके बाद अधिवक्ता देवेंद्र वार्ष्णेय ने हयात नगर थाना पुलिस को इसकी सूचना दी और रिपोर्ट दर्ज करने लिए तहरीर दी। जिस पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। फिलहाल धमकी के बाद मुरादाबाद और संभल के अधिवक्ताओं में गहरा रोष व्याप्त है और उन्होंने अधिवक्ता देवेंद्र वार्ष्णेय को सुरक्षा देने और आरोपी को जल्द से जल्द गिरफ्तार किए जाने की मांग की है। जानकारी के मुताबिक सूरजभान और उसका बेटा प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करता है और इसी के चलते आए दिन लोगों को धमकता फिरता है। बेटे के खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई भी हो चुकी है।
अधिवक्ता समाज लम्बे समय से एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट की मांग करता आ रहा है।
विगत वर्षो में अधिवक्ताओं पर लगातार किये जा रहे हमलों से अधिवक्ता समाज में अत्याधिक रोष व्याप्त है। अधिवक्ता समाज सदैव न्याय प्रकिया पर विश्वास करने एवं न्याय प्रणाली में सहयोग प्रदान करने में सदैव अग्रसर रहता है और रहता आया है। 31.07.2024 को हरदोई जनपद के वरिष्ठ अधिवक्ता की निर्मम हत्या से अधिवक्ता समाज आहत है और ऐसा प्रतीत होता है कि आपराधिक प्रवृति के लोगों के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं। अधिवक्ता समाज लम्बे समय से एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट की मांग करता आ रहा है। पूर्व में भी बार एसोसिएशन द्वारा एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट के सम्बन्ध में ज्ञापन के माध्यम से उत्तर प्रदेश सरकार को जागरूक करने का प्रयास किया गया था परन्तु उत्तर प्रदेश सरकार के साथ-साथ केन्द्रीय सरकार ने भी अधिवक्ताओं की मांग को अनसुना कर दिया।


Users Today : 0
Users Last 30 days : 85
Total Users : 25032
Total views : 46933