Search
Close this search box.

आरटीओ ऑफिस में एडीएम सिटी ने कि छापेमारी 

आरटीओ ऑफिस में एडीएम सिटी ने कि छापेमारी

 

आरटीओ ऑफिस दलालों को किया गिरफ्तार कई दलाल दीवार कूदकर भागे।

कानपुर सागर और ज्वाला न्यूज।कानपुर नगर के एडीएम सिटी और डीसीपी सेंट्रल ने आरटीओ दफ्तर में छापा मारा। पुलिस और प्रशासनिक अफसरों की छापामारी होते ही आर टी ओ ऑफिस के दलाल दीवार कूदकर भागने लगे पुलिस ने चारो तरफ से घेराबंदी करके 50 से अधिक दलालों को हिरासत में लिया। पूछताछ के बाद सोलह दलालों को गिरफ्तार किया।बाकी को मौके पर ही छोड़ दिया गया। डीसीपी सेंट्रल राजेश कुमार सिंह और एडीएम सिटी राजेश कुमार ने दो ए सी पी और छह थानों की फोर्स ने एक साथ आरटीओ में ऑफिस में छापा मारा। छापेमारी के दौरान आरटीओ ऑफिस के दोनों मेन गेट को बंद करा दिया गया। आरटीओ के बाहर से लेकर अंदर तक घेराबंदी करके 50 से ज्यादा लोगों को हिरासत में लिया। जबकि कई तो दीवार कूदकर भाग निकले। जांच में सामने आया कि इसमें 16 दलाल थे। जिनके हाथों में आरटीओ से जुड़े कई लोगों के दस्तावेज मिले हैं। इन सभी को पुलिस ने हिरासत में लिया है। डीसीपी सेंट्रल राजेश सिंह ने बताया कि दलालों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जाएगी। अवैध रूप से आरटीओ में पकड़े गए हैं। उनके पास कई लोगों के ड्राइविंग लाइसेंस से संबंधित दस्तावेजों के साथ साथ ही अन्य कागजात भी मिले हैं। एडीएम सिटी डॉ. राजेश कुमार ने बताया किआर टी ओ ऑफिस मे दलालों को लेकर रोज शिकायते आ रही थी जिसको देखते हुए ये छापेमारी की गई है आगे में भी छापेमारी जारी रहेगी।

1 thought on “आरटीओ ऑफिस में एडीएम सिटी ने कि छापेमारी ”

Leave a Comment