सम्मानित पाठको नमस्कार जानिए आज का राशिफल
8अप्रेल 2024 गोल्डमेडलिस्ट ज्योतिष आचार्य से तो दोस्तों सभी राशियों का राशिफल जानने के लिए इस पोस्ट को अंत तक जरूर पढ़े।
आज का राशिफल
मेष राशिफल
आज का दिन आपके पद और प्रतिष्ठा में वृद्धि का दिन रहेगा। सामाजिक क्षेत्र में काम करने वाले लोग किसी संस्था से जुड़कर अपनी अलग जगह बनाएंगे। आप धार्मिक गतिविधियों पर भी पूरा ध्यान देंगे। आपको किसी भी काम को लेकर ज्यादा तनाव नहीं लेना चाहिए, नहीं तो आपकी सेहत खराब हो सकती है। लंबे समय से लंबित कोर्ट संबंधी मामले से राहत मिलेगी।
वृषभ राशिफल
आज का दिन आपके लिए कुछ योजनाएँ बनाने का होगा। बिजनेस करने वाले लोगों के लिए दिन अच्छा रहने वाला है। नौकरी करने वाले लोगों को प्रमोशन मिलने के बाद एक स्थान से दूसरे स्थान पर जाना पड़ सकता है। आप अपनी संतान के भविष्य को लेकर कुछ प्लानिंग कर सकते हैं, जिसमें आपको अपने जीवनसाथी से सलाह अवश्य लेनी चाहिए। बिना सोचे-समझे किसी को सलाह न दें। कार्यस्थल पर आपके सुझावों का स्वागत किया जाएगा और आप उन्हें देखकर प्रसन्न होंगे। आपको अपने विरोधियों से सावधान रहने की जरूरत है।
मिथुन राशिफल
आज का दिन आपके लिए अपनी नौकरी में कुछ बदलाव करने का रहेगा। अपने मनमाने स्वभाव के कारण आप किसी बात के लिए जिद कर सकते हैं, जिससे आपके परिवार के सदस्य भी नाराज होंगे। व्यापार में आपको अपनी मनमर्जी चलाने से बचना होगा, अन्यथा नुकसान हो सकता है। शेयर बाजार में बड़ी रकम निवेश करना आपके लिए अच्छा रहेगा, लेकिन आपको किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह जरूर लेनी चाहिए। अगर आपने कोई कर्ज लिया है तो आप उसे काफी हद तक चुका सकते हैं। आपको अपने बच्चे की शिक्षा पर पूरा ध्यान देना होगा।
कर्क राशिफल
कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन एक के बाद एक खुशखबरी लेकर आने वाला है। बिजनेस में मोटी रकम कमाने के लिए आपको अपनी मेहनत में कोई कसर नहीं छोड़नी है। सरकारी योजनाओं का पूरा लाभ मिलेगा। अगर आपको कोई शारीरिक समस्या है तो डॉक्टरी सलाह जरूर लें। विदेश में रहने वाले परिवार के किसी सदस्य से आपको कोई अच्छी ख़बर सुनने को मिल सकती है। आपका कोई रिश्तेदार लंबे समय बाद आपसे मिलने आ सकता है, जिससे माहौल खुशनुमा हो जाएगा।
सिंह राशिफल
आज का दिन आपके लिए लंबे समय से लंबित कार्यों को पूरा करने का रहेगा। आप परिवार के सदस्यों के साथ किसी मांगलिक उत्सव में भाग ले सकते हैं। यदि विद्यार्थियों ने किसी प्रतियोगिता में भाग लिया था तो उनका परिणाम घोषित हो सकता है। लेन-देन से जुड़े मामले में आपको सावधान रहने की जरूरत है। कई काम एक साथ आने से आप थोड़े चिंतित रह सकते हैं। अगर पिता आपको कोई सलाह देते हैं तो उस पर अमल करना आपके लिए बेहतर रहेगा। अविवाहित लोगों के जीवन में कोई नया मेहमान आ सकता है।
कन्या राशिफल
आज का दिन आपके लिए इच्छानुसार लाभदायी रहेगा। आपको कोई भी काम बहुत सोच-समझकर आगे बढ़ाना होगा, अन्यथा नुकसान हो सकता है। प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करने वाले लोग कोई बड़ी डील फाइनल कर सकते हैं। अविवाहित लोगों के लिए कोई बेहतर रिश्ता आ सकता है, जिसे परिवार के सदस्यों से तुरंत मंजूरी मिल सकती है। परिवार के किसी सदस्य के मनमाने व्यवहार से आप थोड़े चिंतित रहेंगे। वाहन प्रयोग करते समय आपको सावधानी बरतने की आवश्यकता है। आपको अपने ससुराल पक्ष से आर्थिक लाभ मिलता नजर आ रहा है।
तुला राशिफल
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। सरकारी कामकाज में अधिकारियों का पूरा सहयोग मिलेगा। आपकी धन कमाने की राह भी आसान होगी, जिससे आप राहत की सांस लेंगे। किसी बात को लेकर आपकी अपनी मां से अनबन हो सकती है। किसी भी वाद-विवाद में पड़ने से आपको बचना होगा। आपके बच्चे को नई नौकरी मिल सकती है, जिससे आप खुश होंगे।
वृश्चिक राशिफल
आज का दिन आपके लिए परेशानियों से भरा रहने वाला है। आप कार्यस्थल पर खुद को साबित करने की कोशिश में रहेंगे। आपकी कोई बात आपके बॉस को बुरी लग सकती है। शारीरिक समस्याओं को लेकर आराम न करें और अपनी दिनचर्या में कोई बदलाव न करें। आपको अपनी व्यावसायिक योजनाओं पर पूरा ध्यान केंद्रित करना चाहिए। यदि आप परिवार के लोगों को कोई सलाह देंगे तो वे उस पर अवश्य अमल करेंगे। यदि आपने पहले किसी प्रॉपर्टी में निवेश किया था तो उसमें आपको नुकसान होने की संभावना है।
धनु राशिफल
आज का दिन आपके लिए आध्यात्मिक गतिविधियों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने का रहेगा। धार्मिक कार्यों में आपकी काफी रुचि रहेगी। आपको अपने लाभ के अवसरों को पहचानना होगा। नौकरी करने वाले लोगों को सफलता मिलने की पूरी संभावना है। आपके कुछ खर्चे बढ़ सकते हैं। आप अच्छा मुनाफा कमाने में सफल रहेंगे। राजनीति में काम करने वाले लोगों को कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है।
मकर राशिफल
आज का दिन आपके लिए ख़ुशी भरा रहने वाला है। आपको किसी काम के लिए वरिष्ठ सदस्यों की मदद लेनी पड़ सकती है। माता-पिता के आशीर्वाद से आपके रुके हुए काम पूरे होंगे। आप अपना पैसा किसी प्रॉपर्टी में भी निवेश कर सकते हैं, जिससे आपको चार गुना मुनाफा होगा। यदि आपको किसी जरूरतमंद व्यक्ति की मदद करने का मौका मिले तो अवश्य करें।
कुंभ राशिफल
आज आप नये वाहन की खरीदारी करेंगे। आपके लिए बेहतर होगा कि आप अपने संपत्ति संबंधी मामलों में अपने भाइयों से बात करके आगे बढ़ें। बिजनेस करने वाले लोगों के लिए दिन उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। फिर भी वह अपनी जरूरतों को आसानी से पूरा कर पाएंगे। आप सुलह करने के लिए अपने किसी रिश्तेदार के घर जा सकते हैं। आपके दांपत्य जीवन में चल रही परेशानियों से राहत मिलेगी और यदि आपके आसपास कोई विवाद की स्थिति बनती है तो आप बातचीत के जरिए उसे सामान्य करने में सफल रहेंगे।
मीन राशिफल
आज आपको कार्यक्षेत्र में अपनी गलतियों को दोहराने से बचना होगा। विद्यार्थियों को शिक्षा में आ रही समस्याओं को दूर करने के लिए अपने सीनियर्स से बात करनी होगी। आज आपका मन स्थिर नहीं रहेगा जिसके कारण आपका काम में मन नहीं लगेगा। आपको कोई भी महत्वपूर्ण बात किसी से शेयर नहीं करनी चाहिए, अन्यथा कोई समस्या उत्पन्न हो सकती है। परिवार में चल रहे कलह को सुलझाने का प्रयास करना होगा।
ज्योतिषाचार्य
स्वर्ण पदक प्राप्त डाक्टर जगदीश गुरुजी
मोबाइल नंबर व्हाट्सएप 9 0 3 91 3 0 3 2 4


Users Today : 1
Users Last 30 days : 83
Total Users : 25034
Total views : 46937