मुरादाबाद का बदलेगा नाम होगा माधव नगर क्या बागेश्वर धाम धीरेन्द्र शास्त्री की घोषणा क्या रंग लाएगी
Table of Contents
Toggleश्री राम बालाजी धाम बाबा नीव करोरी आश्रम ट्रस्ट के तत्वाधान में आज पंडित श्री धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री पीठाधीश्वर बागेश्वर धाम सरकार जी कि कथा का प्रथम दिन
भारत को हिंदू राष्ट्र बनाने के लिए सभी को प्रतिबद्ध होना पड़ेगा तभी हिंदू राष्ट्र बन पाएगा।
बाबा बागेश्वर धाम सरकार ने प्रांगण में मौजूद सभी भक्तों को आमंत्रित करते
मुरादाबाद, सागर और ज्वाला न्यूज।श्री राम बालाजी धाम बाबा नीव करोरी आश्रम ट्रस्ट के तत्वाधान में आज पंडित श्री धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री पीठाधीश्वर बागेश्वर धाम सरकार जी के द्वारा हनुमंत कथा शुभारंभ किया गया जिसमें सर्वप्रथम धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की जी के द्वारा मुख्य यजमान विनीत कुमार गुप्ता लोहिया ,बिभोर कुमार गुप्ता लोहिया,विपिन कुमार गुप्ता लोहिया, विनय कुमार गुप्ता लोहिया परिवार सहित एवं श्री राम बालाजी धाम बाबा नीव करोरी आश्रम ट्रस्ट के अध्यक्ष अनिल कुमार शर्मा एवं सभी पदाधिकारी गण को पटका पहनाकर आशीर्वाद प्रदान किया
जिसमें पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री जी के द्वारा कहा गया की
मुरादाबाद का नाम माधवनगर हो जाये । पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री महाराज जी ने पत्रकारों को लोकतंत्र का चौथा स्तंभ बताते हुए कहा की आज लोकतंत्र का चौथा स्तंभ जिंदा है यही वजह है कि आज गरीबो की आवाज़ बुलंद होती है।
मंच संभालते ही बाबा धीरेंद्र शास्त्री जी महाराज ने कहा की जिस मुरादाबाद में हनुमान जी का मन्दिर है, शीतला माता का मंदिर है,बाबा नीम करौरी महाराज का मंदिर है, मां गंगा जी का वास है वहां का नाम मुरादाबाद नही होना चाहिए बल्कि माधवनगर होना चाहिए। मुरादाबाद का नाम माधवनगर हो जाये तो सब ठीक हो जाएगा।
बाबा बागेश्वर सरकार ने भक्तों को संबोधित करते हुए भक्तमाल की कथा सुनाई। उन्होंने कहा कि मन मे भाव होना चाहिए तो पत्थर में भी भगवान प्रकट हो जाते हैं। भक्त की भक्ति से प्रसन्न होकर भगवान को स्वयं पृथ्वी पर उतरकर अपने भक्त को वरदान देने होते हैं।
मुरादाबाद का नाम माधवनगर हो जाये
। पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री महाराज जी ने पत्रकारों को लोकतंत्र का चौथा स्तंभ बताते हुए कहा की आज लोकतंत्र का चौथा स्तंभ जिंदा है यही वजह है कि आज गरीबो की आवाज़ बुलंद होती है।
मंच संभालते ही बाबा धीरेंद्र शास्त्री जी महाराज ने कहा की जिस मुरादाबाद में हनुमान जी का मन्दिर है, शीतला माता का मंदिर है,बाबा नीव करौरी महाराज का मंदिर है, मां गंगा जी का वास है वहां का नाम *मुरादाबाद नही होना चाहिए बल्कि *माधवनगर* होना चाहिए। मुरादाबाद का नाम माधवनगर हो जाये तो सब ठीक हो जाएगा।
बाबा बागेश्वर सरकार ने भक्तों को संबोधित करते हुए भक्तमाल की कथा सुनाई। उन्होंने कहा कि मन मे भाव होना चाहिए तो पत्थर में भी भगवान प्रकट हो जाते हैं।
भक्त की भक्ति से प्रसन्न होकर भगवान को स्वयं पृथ्वी पर उतरकर अपने भक्त को दरधान देने होते हैं। पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री महाराज ने कहा कि यदि भक्ति का भाव हो तो पत्थर में भी भगवान प्रकट हो जाते हैं
कितने भाव से आप भक्ति कर रहे हैं यह सिर्फ भक्ति पर ही निर्भर करता है। उन्होंने कहा कि इसीलिए तुलसीदास जी महाराज ने कहा है कि
सब सुख लहे तुम्हारी सरना, तुम रक्षक काहू को डर ना
मुरादाबाद के भक्तों को पागल भक्त की उपाधि दी।
मुरादाबाद के भक्तों को पागल भक्त की उपाधि देते हुए कहा कि जब आप हनुमान जी की शरण में जाने का मन बना लेंगे तो आपका कोई भी बाल बांका नहीं कर सकता। पंडित धीरेंद्र शास्त्री महाराज ने चौपाई बोलते हुए कहा कि जब हनुमान जी महाराज ने सूर्य को अपने मुख में धारण कर लिया था तब तीनों लोक में अंधियारा छा गया था।
बाल समय रवि भक्ष लियो तब तीनहुँ लोक भयो अँधियारो।।
पंडित धीरेंद्र शास्त्री महाराज ने कहा कि हनुमान जी महाराज संकट मोचन कहलाते है। जो इनकी शरण मे जाता है उसके सभी संकट कट जाते हैं। उन्होंने कहा कि इसका प्रमाण हनुमान चालीसा में है *
सब सुख लहे तुम्हारी सरना, तुम रक्षक काहू को डर ना
इस चौपाई का मतलब समझाते हुए कहा कि सभी सुख हनुमान जी से हैं और जब हनुमान जी ही अपने भक्त के रक्षक बन जाएं तो फिर किसी भी प्रकार के संकट का डर नही रहता।
बाबा बागेश्वर धाम सरकार ने अपने मुखारविंद से भक्तों को संबोधित करते हुए कहा कि आपकी जैसी संगति होती है आपका मन भी वैसा ही परिवर्तित हो जाता है उदाहरण देते हुए कहा कि विभीषण ने प्रभु श्री राम के चरणों का सहारा लिया तो वह लंकेश हो गया और कर्ण इतना बड़ा दानी होने के बाद भी उसने दुर्योधन का साथ दिया तो वह अपने आप को तार नहीं पाया लेकिन यदि आप भक्ति की राह पर चलेंगे तो आप में सद्गुण आएगा।
भारत को हिंदू राष्ट्र बनाने के लिए सभी को प्रतिबद्ध होना पड़ेगा तभी हिंदू राष्ट्र बन पाएगा।
उन्होंने कहा कि भारत को हिंदू राष्ट्र बनाने के लिए सभी को प्रतिबद्ध होना पड़ेगा तभी हिंदू राष्ट्र बन पाएगा। बाबा बागेश्वर धाम सरकार ने प्रांगण में मौजूद सभी भक्तों को आमंत्रित करते हुए कहा कि मंगलवार को सभी भक्त सामूहिक हनुमान चालीसा का पाठ करेंगे और इसके बाद हिंदू राष्ट्र बनाने में अपना सभी सहयोग देंगे।
कथा में उपस्थित रहे श्रीमती अवधेश लोहिया श्रीमती कुमकुम गुप्ता नयन तारा गुप्ता शिखा गुप्ता भारती गुप्ता अनुभव लोहिया अनमोल लोहिया आकर्ष लोहिया विवेक शर्मा, साधना सिंह चौहान,हरपाल सिंह चौहान, रुद्र प्रताप सिंह,शुभम भारद्वाज, राम रतन शर्मा, राजेश सक्सेना ,गौरव अग्रवाल, पंकज सैक्सेना ,विनोद राय, परिश सक्सेना , शैलेंद्र प्रकाश गुप्ता ,विनीत गुप्ता , राकेश अग्रवाल ,अजय नारंग ,


Users Today : 2
Users Last 30 days : 84
Total Users : 25035
Total views : 46939
1 thought on “मुरादाबाद का बदलेगा नाम होगा माधव नगर क्या बागेश्वर धाम धीरेन्द्र शास्त्री की घोषणा क्या रंग लाएगी”