श्री गणेशाय नम:
उज्जैन सागर और ज्वाला राशिफल।
ज्योतिषाचार्य स्वर्ण पदक प्राप्त
डाॅ.जे.सी.सोनी
28जनवरी2024 आज का राशिफल
मेष राशि :- बड़ों का सम्मान करना सीखें।अपने तौर तरीकों में बदलाव लाएं।सुख सुविधा पर बड़े खर्च सामने आएंगे।व्यवसाय मुश्किल से होगा।चिंता तथा तनाव बढ़ेंगे।
बृषभ राशि :- परिजनों से बेवजह विवाद न करें।वैवाहिक कार्य में बाधा होगी।राजकीय कोप को झेलना पड़ सकता है।धन प्राप्ति सुगम होगी।यात्रा के योग हैं।
मिथुन राशि :- आजकल आपके मन में नकारात्मक विचार ज्यादा आ रहे हैं।समय पर सम्भल जाएं।धन प्राप्ति में आ रहीं अड़चनें दूर होंगी।विवाद से बचें अन्यथा क्लेश होगा।घर परिवार की चिंता रहेगी।अस्वस्थता रहेगी।
कर्क राशि :- निजी कार्यों में व्यस्तता रहेगी।परिजनों के साथ यात्रा होगी।कारोबार में धनलाभ होगा।घर बाहर पूछ परख बढ़ेगी।वैवाहिक कार्य में परिश्रम अधिक करना पड़ेगा।
सिंह राशि :- हर कार्यों में आ रही रुकावटें बेचैनी बढ़ा सकती है।हर किसी की बातों पर जल्दी विश्वास करना आपके लिए नुकसान दायक रहेगा।शुभ समाचार मिलेंगे।धनलाभ होगा।
कन्या राशि :- नौकरी में भाग्योन्नति होगी।लेनदेन में सावधानी रखें।परिवार के साथ आज पिकनिक यात्रा सफल रहेगी।प्रेम प्रसंग में अनुकूलता रहेगी।
तुला राशि :- आज के दिन फुरसत रहेगी।घर परिवार के कार्यो में समय व्यतीत होगा।आलस की अधिकता रहेगी।जीवनसाथी के कारण तनाव रहेगा।व्यर्थ खर्च सामने आएंगे।
व्रश्चिक राशि :- परिवारिक विवाद से बाधा होगी।मेहमानों का आवागमन बना रहेगा।बकाया वसूली होगी।यात्रा सफल रहेगी।धन लाभ होगा।खान पान पर नियंत्रण रखें।
धनु राशि :- कार्यस्थल पर विवेक से कार्य करें।व्यवसायिक नई योजना लागू करने का मन बनेगा।कार्यपद्धति में सुधार से लाभ होगा।सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी।आज यात्रा टालें।
मकर राशि :- आजकल आप झूठ बोलने लग गए हैं।याद रहे,एक झूठ को छुपाने के लिए दस दूसरे झूठ बोलने पड़ते हैं।धर्म कर्म में रुचि रहेगी।व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी।धनलाभ होगा।विरोधी सक्रिय रहेंगे।विवाद न करें।क्रोधी स्वभाव रहेगा।
कुम्भ राशि :- दिन की शुरुआत में ही कोई चौंकाने वाली खबर सुनेंगे।परिवार में वृद्ध जनों के स्वास्थ की चिंता रहेगी।विवेक से कार्य करें।वाहन,मशीनरी व अग्नि के प्रयोग में सावधानी रखें और तुरंत निर्णय लेना सीखें।
मीन राशि :- समय शुभ संकेतों से युक्त है।विशेष जनों से मुलाक़ात होगी।संगठन से जुड़े जातक कीर्ति लाभ प्राप्त करेंगे।अंतर्राष्ट्रीय व्यापार से जुड़े लोग अच्छा लाभ प्राप्त करेंगे।
________________
श्री गणेशाय नम:
दैनिक पंचांग
28 – Jan – 2024
Nalkhera, India
पंचांग
तिथि तृतीया +06:14 AM
नक्षत्र मघा 03:54 PM
करण :
वणिज 04:55 PM
विष्टि 04:55 PM
पक्ष कृष्ण
योग सौभाग्य 08:50 AM
वार रविवार
सूर्य व चन्द्र से संबंधित गणनाएँ
सूर्योदय 07:07 AM
चन्द्रोदय 08:26 PM
चन्द्र राशि सिंह
सूर्यास्त 06:08 PM
चन्द्रास्त 08:50 AM
ऋतु शिशिर
हिन्दू मास एवं वर्ष
शक सम्वत 1945 शोभकृत
कलि सम्वत 5125
दिन काल 11:00 AM
विक्रम सम्वत 2080
मास अमांत पौष
मास पूर्णिमांत माघ
शुभ और अशुभ समय
शुभ समय
अभिजित 12:16:06 – 13:00:09
अशुभ समय
दुष्टमुहूर्त 04:40 PM – 05:24 PM
कंटक 10:47 AM – 11:32 AM
यमघण्ट 01:44 PM – 02:28 PM
राहु काल 04:45 PM – 06:08 PM
कुलिक 04:40 PM – 05:24 PM कालवेला या अर्द्धयाम 12:16 PM – 01:00 PM
यमगण्ड 12:38 PM – 02:00 PM
गुलिक काल 03:23 PM – 04:45 PM
दिशा शूल
दिशा शूल पश्चिम
चन्द्रबल और ताराबल
ताराबल
अश्विनी, भरणी, कृत्तिका, मृगशिरा, पुनर्वसु, आश्लेषा, मघा, पूर्वा फाल्गुनी, उत्तरा फाल्गुनी, चित्रा, विशाखा, ज्येष्ठा, मूल, पूर्वाषाढ़ा, उत्तराषाढ़ा, धनिष्ठा, पूर्वाभाद्रपद, रेवती
चन्द्रबल
मिथुन, सिंह, तुला, वृश्चिक, कुम्भ, मीन
_________
ज्योतिषाचार्य स्वर्ण पदक प्राप्त
डाॅ.जे.सी.सोनी








Users Today : 2
Users Last 30 days : 8
Total Users : 25122
Total views : 47166