Search
Close this search box.

20 जनवरी 2024 कैसा रहने वाला है आपका आज का दिन देखें आज का भविष्य

उज्जैन, सागर और ज्वाला राशिफल।

ज्योतिषाचार्य स्वर्ण पदक प्राप्त

     माॅ बगलामुखीभक्त साधक
                           डाॅ.जे सी सोनी 

20जनवरी2024 आज का राशिफल

मेष राशि :- अपने दृढ़ निश्चय से शत्रुओं को पराजित करेंगे।सरकारी कार्यो मे सफलता मिलेगी।शिक्षा के क्षेत्र में बाधाओं का सामना करना पडेगा।मित्रों एवं भाईयों से सहयोग मिलेगा।अपने घर की साज-सज्जा पर अधिक खर्च करेंगे।आप सुखी एवं स्वस्थ रहेंगे।संतान पक्ष से सुख मिलेगा।भूमि, वाहन से लाभ की संभावना बनेगी।भौतिक सुखों का आनंद लेंगे।आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी।

वृषभ राशि :- आप सुखी एवं स्वस्थ रहेंगे।अपने साहसी कार्यो से लाभ प्राप्त करेंगे।संतान पक्ष से सुख मिलेगा।अपने मन की प्रसन्नता के साथ जुडेंगे।लाभ प्राप्ति में अड़चनों का सामना करना पडेगा।पारिवारिक समस्याओं से परेशान रहेंगे।जमीन,जायदाद से लाभ मिलेगा। शिक्षा के क्षेत्र मे प्रगति करेंगे।अपनी सुख-सुविधाओं पर अधिक ध्यान देंगे।धन की स्थिति अच्छी रहेगी।अपनी मेहनत से व्यापार मे लाभ लेंगे।

मिथुन राशि :- आपकी धार्मिक कार्यो मे रूचि रहेगी।अपने बुरे सहयोगियों के कारण हानि उठायेंगे।अपने साहस से लाभ प्राप्त करेंगे।माता-पिता एवं गुरूजनों की सेवा करेंगे।आपकी प्रभावशाली व्यक्तियों से मित्रता होगी।अपने व्यापार में सफल रहेंगे।संतान पक्ष से लाभ मिलेगा।अपनी सुख-सुविधाओं पर अधिक ध्यान देंगे।इच्छापूर्ति के लिए विशेष प्रयास करने पडेंगे।धन की स्थिति कुछ साथ नही देगी।

कर्क राशि :- अपने आत्म-सम्मान को अधिक महत्व देंगे।भूमि एवं सम्पत्ति से लाभ लेंगे।आपकी प्रभावशाली व्यक्तियों से मित्रता होगी।अपने घर की साज-सज्जा पर अधिक ध्यान देंगे।शत्रुओं द्वारा हानि हो सकती है।शारीरिक रूप से परेशान रहेंगे।अपनी सुख-सुविधाओं पर अधिक खर्च करेंगे।धन की स्थिति कुछ साथ नही देगी।संतान पक्ष से सुख मिलेगा।आपकी स्मरण शक्ति अच्छी होगी।

सिंह राशि :- व्यापार मे आगे बढने का अवसर मिलेगा।अपने परिश्रम से लाभ प्राप्त करेंगे।शारीरिक सुखों मे कमी रहेगी।मुकद्मेबाजी एवं व्यापारिक भागीदारियों मे सफल रहेंगे।आप सुखी एवं स्वस्थ रहेंगे।यात्राओं के योग बनेंगे।अपनी बुद्धिमता से कार्य क्षेत्र मे सफलता प्राप्त करेंगे।अपनी महत्वाकांक्षाओं की पूर्ति करेंगे।आपकी संगीत एवं कविता मे रूचि रहेगी।अपने अत्यधिक खर्चो से परेशान रहेंगे।

कन्या राशि :- धन एवं परिवार की स्थिति अच्छी रहेगी।आप प्रसन्न एवं सुखी रहेंगे।आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।अपने अहंकार के कारण हानि उठायेंगे।सरकारी कार्यो में सफल रहेंगे।लेनदारों एवं शत्रुओं का दबाव झेलेंगे।आप भयभीत एवं चिन्तित रहेंगे।पैतृक सम्पत्ति मे हानि होगी।संगीत एवं ज्योतिष शास्त्र में आपकी रुचि होगी।मित्रों से सहयोग मिलेगा।अपने प्रयत्नों से कार्य क्षेत्र मे सफलता प्राप्त करेंगे।

तुला राशि :- अपने कार्य क्षेत्र में बुद्धिमत्ता पूर्ण निर्णय लेंगे।पारिवारिक सदस्यों के प्रति खर्चो मे वृद्धि होगी।अपने शारीरिक सुखों पर अधिक ध्यान देंगे।व्यापार में प्रसिद्धि एवं लोकप्रियता हॉसिल करेंगे।आप सुखी एवं स्वस्थ रहेंगे।संगीत एवं नृत्य में आपकी रूचि रहेगी।आप जरूरतमंद लोगो की सेवा करेंगे।भूमि,वाहन से लाभ प्राप्त करेंगे।भौतिक सुखों का आनंद लेंगे।आपको एक से अधिक स्रोतो से लाभ मिलेगा।

वृश्चिक राशि :- आपके विरोधी प्रबल होकर परेशान करेंगे।जमीन-जायदाद से लाभ मिलेगा।अपने घर की साज-सज्जा पर अधिक ध्यान देंगे।भूमि एवं वाहन से सुख मिलेगा।अपने शारीरिक सुखों पर अधिक खर्च करेंगे।अपने कार्य क्षेत्र मे प्रसिद्धि एवं लोकप्रियता हॉसिल करेंगे।आप वार्तालाप में निपुण रहेंगे।संगीत एवं चित्रकला में आपकी रुचि रहेगी।कानूनी संबंधी मसलों में सावधानी से अपना पक्ष रखें।

धनु राशि :- अपनी चतुराई एवं साहस से कार्य क्षेत्र मे सफलता प्राप्त करेंगे।आप स्वस्थ एवं सुखी रहेंगे।अपने आत्म-सम्मान को अधिक महत्व देंगे।अपने अहंकारी स्वभाव के कारण हानि उठायेंगे।मित्रों एवं भाईयों से विरोध मिलेगा।गूढ़ विषयों एवं ज्योतिष में रुचि रहेगी।शारीरिक भोगों पर अधिक ध्यान रहेगा।व्यवसायिक गतिविधियों मे व्यस्थ रहेंगे।मनोरंजन के साधनों पर अधिक खर्च करेंगे।

मकर राशि :- अपनी बुद्धिमता से भूमि एवं सम्पत्ति से लाभ प्राप्त करेंगे।इच्छापूर्ति के लिए विशेष प्रयास करने पडेंगे।अपनी मेहनत से अपने उद्देश्य पूर्ण करेंगे।शत्रुओं पर हावी रहेंगे।पारिवारिक सदस्यो के प्रति चिन्ता रहेगी।शारीरिक सुखों पर अधिक ध्यान देंगे।मित्रों एवं भाईयों से सहयोग मिलेगा।आपकी वाणी प्रभावशाली होगी।आपको विद्ववानों की संगति पसंद होगी।आपका मन चंचल रहेगा।

कुंभ राशि :- अपनी चतुराई एवं चालाकी से कार्य क्षेत्र मे सफलता प्राप्त करेंगे।अपने आत्म-सम्मान को अधिक महत्त्व देंगे।आपका मन शांत रहेगा।धन,सम्पत्ति एवं वसीयत से लाभ प्राप्त करेंगे।परिवार के सदस्यों से सुख मिलेगा।यात्राओं का योग बनेगा।मित्रों एवं भाईयों से सहयोग मिलेगा।आप किसी संस्था के सदस्य बन सकते है।शिक्षा के क्षेत्र मे प्रगति करेंगे।ज्योतिष एवं विज्ञान में आपकी रूचि रहेगी।

मीन राशि :- अपने शारीरिक सुखों पर अधिक ध्यान देंगे।गूढ़ विषयों मे रूचि रहेगी।कार्य क्षेत्र मे बाधाओं का सामना करना पडेगा।धन की स्थिति कुछ साथ नही देगी।व्यापार मे आगे बढने का अवसर मिलेगा।आप अस्वस्थ एवं दुखी रहेंगे।अपने शत्रुओं पर हावी रहेंगे।अपने आत्म-सम्मान को अधिक महत्व देंगे।परिवार से सुख नही मिलेगा।अपने झगड़ालू स्वभाव के कारण हानि उठायेंगे।भौतिक सुखों का आनंद लेंगे

______________

ह्लीं बगलामुखी दैव्य नम:

दैनिक पंचांग

20 – Jan – 2024

Nalkhera, India

पंचांग
तिथि दशमी 07:28 PM
नक्षत्र कृत्तिका +03:09 AM
करण :
तैतिल 07:38 AM
गर 07:38 AM
पक्ष शुक्ल
योग शुभ 11:05 AM
वार शनिवार

सूर्य व चन्द्र से संबंधित गणनाएँ
सूर्योदय 07:09 AM
चन्द्रोदय 01:20 PM
चन्द्र राशि मेष
सूर्यास्त 06:02 PM
चन्द्रास्त +03:18 AM
ऋतु शिशिर

हिन्दू मास एवं वर्ष
शक सम्वत 1945 शोभकृत
कलि सम्वत 5125
दिन काल 10:53 AM
विक्रम सम्वत 2080
मास अमांत पौष
मास पूर्णिमांत पौष

शुभ और अशुभ समय
शुभ समय
अभिजित 12:14:22 – 12:57:56
अशुभ समय
दुष्टमुहूर्त 07:09 AM – 07:53 AM
कंटक 12:14 PM – 12:57 PM
यमघण्ट 03:08 PM – 03:52 PM
राहु काल 09:52 AM – 11:14 AM
कुलिक 07:53 AM – 08:36 AM
कालवेला या अर्द्धयाम 01:41 PM – 02:25 PM
यमगण्ड 01:57 PM – 03:19 PM गुलिक काल 07:09 AM – 08:31 AM
दिशा शूल
दिशा शूल पूर्व

चन्द्रबल और ताराबल
ताराबल
भरणी, कृत्तिका, रोहिणी, मृगशिरा, पुनर्वसु, आश्लेषा, पूर्वा फाल्गुनी, उत्तरा फाल्गुनी, हस्त, चित्रा, विशाखा, ज्येष्ठा, पूर्वाषाढ़ा, उत्तराषाढ़ा, श्रवण, धनिष्ठा, पूर्वाभाद्रपद, रेवती
चन्द्रबल
मेष, मिथुन, कर्क, तुला, वृश्चिक, कुम्भ
________________

ज्योतिषाचार्य स्वर्ण पदक प्राप्त
माॅ बगलामुखीभक्त साधक
डाॅ.जे सी सोनी

Leave a Comment