Search
Close this search box.

आज का राशिफल एवं पंचांग पूरा पढ़े। क्या है आज आप की क़िस्मत के सितारे

उज्जैन ,सागर और ज्वाला राशिफल एवं पंचांग

श्री गणेशाय नम:

दैनिक पंचांग 07 – Jan – 2024

Nalkhera, India  तिथि एकादशी +00:48 AM

???? नक्षत्र विशाखा 10:08 PM
???? करण :
बव 12:52 PM
बालव 12:52 PM
???? पक्ष कृष्ण
???? योग शूल +04:51 AM
???? वार रविवार

☀ सूर्य व चन्द्र से संबंधित गणनाएँ
???? सूर्योदय 07:09 AM
???? चन्द्रोदय +03:52 AM
???? चन्द्र राशि तुला
???? सूर्यास्त 05:53 PM
???? चन्द्रास्त 01:58 PM
???? ऋतु शिशिर

☀ हिन्दू मास एवं वर्ष
???? शक सम्वत 1945 शोभकृत
???? कलि सम्वत 5125
???? दिन काल 10:44 AM
???? विक्रम सम्वत 2080
???? मास अमांत मार्गशीर्ष
???? मास पूर्णिमांत पौष

☀ शुभ और अशुभ समय
☀ शुभ समय
???? अभिजित 12:09:50 – 12:52:48
☀ अशुभ समय
???? दुष्टमुहूर्त 04:27 PM – 05:10 PM
???? कंटक 10:43 AM – 11:26 AM
???? यमघण्ट 01:35 PM – 02:18 PM
???? राहु काल 04:32 PM – 05:53 PM
???? कुलिक 04:27 PM – 05:10 PM
???? कालवेला या अर्द्धयाम 12:09 PM – 12:52 PM
???? यमगण्ड 12:31 PM – 01:51 PM
???? गुलिक काल 03:12 PM – 04:32 PM
☀ दिशा शूल
???? दिशा शूल पश्चिम☀ चन्द्रबल और ताराबल☀ ताराबल

???? भरणी, रोहिणी, आर्द्रा, पुनर्वसु, पुष्य, आश्लेषा, पूर्वा फाल्गुनी, हस्त, स्वाति, विशाखा, अनुराधा, ज्येष्ठा, पूर्वाषाढ़ा, श्रवण, शतभिषा, पूर्वाभाद्रपद, उत्तराभाद्रपद, रेवती
☀ चन्द्रबल
???? मेष, वृषभ, सिंह, तुला, धनु, मकर


________________
आज का राशिफल 7 जनवरी-2024

मेष राशि :- आज का दिन खुशियों से भरा रहेगा।आप अपने स्वास्थ्य में बढ़ती समस्याओं को लेकर परेशान थे,तो आपको उनसे राहत मिलती दिखाई दे रही है।संतान पक्ष के भविष्य के लिए भी कुछ धन संचय करने में कामयाब रहेंगे,लेकिन आपको अपने रुके हुए कार्यों के प्रति अत्यधिक सावधानी बरतनी होगी,नहीं तो बाद में आपको कठिनाइयों का सामना करना हो सकता है।

वृषभ राशि :- आज का दिन प्रभाव व प्रताप में वृद्धि लेकर आएगा।अगर किसी नए कार्य की शुरुआत कर रहे हैं तो आपको माता पिता के आशीर्वाद से करनी होगी।यदि आपने पहले किसी से कर्जा लिया था,तो आज वह आपसे वापस मांग सकता है।आपके व्यापार की कोई रुकी हुई डील फाइनल हो सकती है।सरकारी योजना में धन बहुत ही सोच विचार कर लगाएं,नहीं तो बाद में परेशानी का सामना करेंगे।

मिथुन राशि :- आज जिम्मेदारियों का बोझ आ सकता है और वह उनसे काफी ज्यादा परेशान रहेगा।आज आपके व्यवहार में भी बदलाव आ सकता है।घर परिवार में वाद विवाद की स्थिति उत्पन्न हो सकती हैं।नये वाहन खरीदने की योजना बन सकती है।परिवार में किसी सदस्य की सेहत मे गिरावट आएगी.

कर्क राशि :- आज का दिन लेनदेन के मामले में सावधानी बरतने के लिए रहेगा।मान व प्रतिष्ठा बढ़ने से आपका मन प्रसन्न रहेगा।सामाजिक कार्यों के प्रति आज आप अच्छा नाम कमा सकते हैं।जिससे आपका व आपके कुल का नाम रोशन होगा।शिक्षा ग्रहण कर रहे जातकों को अपनी शिक्षा में आ रही समस्याओं का समाधान मिलेगा।

सिंह राशि :- आज का दिन अपनी आय को ध्यान में रखकर खर्च करने के लिए रहेगा।किसी भी कार्य को किसी के कहने में आकर नहीं करना है।शान शौकत की वस्तुओं पर धन खर्च करने से बचना होगा,अन्यथा बाद में आपको धन के संकट से जूझना पड़ सकता है।आपसे यदि पहले किसी ने धन उधार लिया था,तो वह आपको आज वापस दे सकता है।

कन्या राशि :- आज का दिन करियर के दृष्टिकोण से उत्तम रहने वाला है।आप अपने किसी पुराने मित्र की मदद से कोई लेनदेन से संबंधित मामला सुलझा सकते हैं।शिक्षा ग्रहण कर रहे जातकों की कुछ अन्य विषयों के प्रति रुचि जागेगी और वह उनकी ओर अग्रसर होंगे।परिवार में किसी मांगलिक कार्यक्रम के आयोजन होने से परिवार का माहौल खुशनुमा रहेगा।

तुला राशि :- आज का दिन मिलाजुला रहेगा।जो जातक नौकरी की तलाश कर रहे हैं,उन्हें आज खुशखबरी सुनने को मिल सकती है,बाहरी व्यक्ति की सलाह लेने से बचें,अन्यथा यह आपके लिए नुकसानदायक रहेगा।आज आपको अपने कामों पर ध्यान लगाना होगा।कार्यक्षेत्र में आपके विरोधी आप पर नजर रखेंगे।

वृश्चिक राशि :- आज का दिन प्रसन्नता दिलाने वाला रहेगा।आज आप किसी नए काम की शुरुआत कर सकते है।संतान पक्ष से आपकी किसी बात पर बहस हो सकती है,लेकिन आपको उनकी बात सुननी व समझनी होगी।ससुराल पक्ष का कोई व्यक्ति आज आपसे मेल मिलाप करने आ सकता है।व्यापार करने वाले जातकों को आज किसी बड़े ऑर्डर मिलने की संभावना है,जिससे आपका मन प्रसन्न होगा।

धनु राशि :- आज का दिन उत्तम रूप से फलदायक रहने वाला है।शिक्षा ग्रहण कर रहे जातकों को आज परीक्षा में मेहनत के अनुसार फल मिलेगा।जिसके चलते आप काफी ज्यादा प्रसन्न होंगे।यदि आपने पहले किसी से धन उधार लिया था,तो वह आज आपसे वापस मांगने आ सकते है।पहले लिया गया निर्णय आज आपको समस्या प्रदान कर सकता है, इसलिए सावधान रहें।प्रेम जीवन जी रहे जातक आज अपने जीवनसाथी के कहने पर निवेश कर सकते हैं।

मकर राशि :- आज का दिन मध्यम रूप से फलदायक रहने वाला है।यदि आप किसी पारिवारिक कलह को लेकर तनाव में चल रहे हैं,तो उनसे आपको छुटकारा मिलेगा।अपने कुछ खर्चो को लेकर परेशान रहेंगे.लेकिन कुछ खर्च ऐसे होंगे,जो मजबूरी में आपको ना चाहते हुए भी करने पड़ेंगे।शिक्षा ग्रहण कर रहे जातक विदेश जाने की योजना बना सकते हैं, जिसमे वह सफल रहेंगे।

कुंभ राशि :- आज का दिन सांसारिक सुख के साधनों में वृद्धि लेकर आएगा।आज आप यदि किसी नई संपत्ति का सौदा करने जा रहे हैं,तो उसमें आपको अच्छा मुनाफा मिलने की संभावना है।कार्य क्षेत्र में किसी गलत व्यक्ति का साथ देने से बचना होगा,नहीं तो आपकी नौकरी खतरे में आ सकती है।शिक्षा ग्रहण कर रहे जातकों को आज किसी खेल प्रतियोगिता में भाग लेने का मौका मिलेगा।

मीन राशि :- आज का दिन सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा।कार्यक्षेत्र में आप अपनी अच्छी सोच का लाभ उठाएंगे और लोग भी आपकी बातों से प्रसन्न रहेंगे।आपके ऊपर आज काम का दबाव अधिक रहेगा,लेकिन फिर भी आप उससे घबराएंगे नहीं और उसे समय पर पूरा करके देंगे।नौकरीपेशा जातकों के लिए दिन अच्छा रहने वाला है।व्यापार करने वाले जातकों को व्यापार में अत्यधिक लाभ होने की संभावना है।

आपका दिन मंगलमय हो
________________
ज्योतिषाचार्य स्वर्ण पदक प्राप्त
माॅ बगलामुखीभक्त साधक
डाॅ.जे.सी.सोनी गुरुजी

Leave a Comment