संभल सागर और ज्वाला न्यूज।
रिर्पोट, सौरभ मिश्रा
एक ही परिवार के तीन भाइयों ने अलग-अलग जगह पर लगा ली फांसी दो की मौत , तीसरे की हालत नाजुक

सम्भल, सागर और ज्वाला न्यूज l सम्भल- में धनारी क्षेत्र के गांव औरंगाबाद में बड़ी घटना घटित हुई है औरंगाबाद गांव में घरेलू विवाद में दो सगे भाइयों ने फंदे से लटककर जान दे दी है । जिनमें तीसरे को आसपास के लोगों और परिजनों ने बचा लिया गया है । और उसे गंभीर हालत में इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है तीसरे भाई की हालत गंभीर बनी हुई है।

मौके पर पहुंचे पुलिस अधीक्षक कुलदीप सिंह गुनावत ने घटना का जायजा लिया घरेलू विवाद के चलते दो भाइयों ने लगाई फांसी लगा ली एक अस्पताल में भर्ती है जिसकी हालत नाजुक बनी हुई है ।
घरेलू विवाद के चलते दो भाइयों मौत से गांव में कोहराम मचा हुआ है, तीसरे भाई को पता चला तो यह सदमा वरदास्त न कर सका तीसरे भाई ने भी लगा लिया फंदा, जानें क्यों तीनों ने उठाया ऐसा कदम दोनों छाेटे भाइयों को समझाने पंजाब से आ रहा था बड़ा भाई।

दोनों भाइयों की आत्मा की शांति के लिए घर की लाज रखना। सब लोगों को राम राम.. यह अंतिम लाइन बड़े भाई ने हथेली पर लिखकर फांसी लगा ली है। दरअसल, घर पर दो भइयों में विवाद हुआ था। दोनों को समझाने के लिए बड़ा भाई पंजाब से चल पड़ा था। रास्ते में खबर मिली कि दोनों भाईयो ने फांसी लगा ली है। यह खबर सुनकर बड़ा भाई धनारी स्टेशन पर ट्रेन से उतरा और हाथ में सुसाइड नोट लिखा और फंदा लगाकर जान दे दी।
मरने से पहले उसने पड़ोसियों को फोन कर कहा-एक भाई मर गया है, दूसरा भी मरने वाला है, दो भाई नहीं रहेंगे तो मैं अकेले जीकर क्या करूंगा। मैं फंदा लगाकर जान देने जा रहा हूं। आकर मेरी डेड बॉडी ले जाना। घरेलू कलह ने ली जान सम्भल में घर में विवाद होने के बाद 3 सगे भाइयों ने फांसी लगा ली। 2 की मौत हो गई। एक की हालत गंभीर है। उसका आईसीयू में इलाज चल रहा है।
जानकारी के मुताबिक, घर में रह रहे 2 छोटे सगे भइयों मे झगड़ा किया था। जिन्हें समझाने के लिए बड़ा भाई पंजाब से आ रहा था। लेकिन उससे पहले ही 2 सगे भाइयों के फंदा लगाने की खबर उसे मिली तो उसने खुद को ही धनारी स्टेशन पर फांसी लगाकर जान दे दी। पुलिस उक्त घटना कि जांच पड़ताल मे लगी है।
दो सगे भाइयों की मौत के बाद परिवार के लागों ने दोनों भाईयो के शवों का अंतिम संस्कार पुलिस को बिना बताए ही कर दिया है। उसके बाद सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल शुरू की है। पूरा मामला सम्भल के थाना धनारी क्षेत्र के गांव औरंगाबाद का है। घटना की जानकारी मिलने के बाद थाना पुलिस गांव पहुंची और छानबीन की। सबसे पहले छोटे भाई ने दी जान l जानकारी के मुताबिक, विजय सिंह के छोटे बेटे पान सिंह (19) ने घर में मामूली विवाद के बाद खेत में जाकर पेड़ से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलने के बाद परिवार के लोग मौके पर पहुंचे और शव को उतारकर घर ले आए। घर पर चीख पुकार के बीच 3 घंटे बाद शाम 5 बजे मंझले भाई बृजेश यादव (20) ने घर के कमरे में जाकर फांसी लगा ली। समय रहते परिवार के लोगों ने उसे फंदे पर लटकते देख लिया। फंदे से उतारकर इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसका गंभीर हालत में आईसीयू में इलाज चल रहा है।दोनों भाइयों की सूचना सुनकर तीसरा भाई परेशान था l
इधर, दो छोटे भाई के मौत की सूचना पाकर बड़ा भाई मुनीश (22) पंजाब से घर लौट रहा था। उसे परिवार के लोगों ने रात को ही दूसरे भाई के फंदे पर लटकने की सूचना दे दी थी। ये सुनकर वो परेशान था। आज सुबह 9 बजे वो ट्रेन से धनारी स्टेशन पर उतरा और पुल के पास फांसी लगाकर जान दे दी है। घर में परिजनों को रो-रो कर बुरा हाल है तीनों सगे भाई शादीशुदा थे मां ने बताया घरेलू विवाद के चलते हुआ यह सब ।घटना की जानकारी मिलने के बाद थाना पुलिस गांव पहुंची और छानबीन शुरू कर दी है ।

विस्तार से
दिल दहलाने वाली वारदात धनारी थाना क्षेत्र के ग्राम औरंगाबाद की है। बताते हैं कि गांव में विजय सिंह की पत्नी बताशो देवी से चाय को लेकर कहासुनी हो गई। मां के समर्थन में बेटा पान सिंह पिता से कहासुनी करने लगा। पिता विजय सिंह ने पान सिंह को उलटासीधा कह दिया। नाराज होकर पान सिंह शाम के वक्त खेत पर चला गया और पाखड़ के पेड़ से फंदा बनाकर लटक गया। आसपास खेतों पर किसानों ने पान सिंह को लटका देखकर सूचना परिजनों को दी, परिजनों ने पहूंचकर पानसिंह को नीचे उतारा तो उसकी मौत हो चुकी थी। परिजन शव को घर ले आए। इस बीच वियोग में मझला भाई बृजेश कुमार (21) कमरे में जाकर फांसी का फंदा बनाकर लटक गया। घर में मौजूद महिलाओं की नजर पड़ने पर उसको उताकर अस्पताल पहंुचाया गया उसका संभल के सरकारी अस्पातल में उपचार चल रहा है। परिजनों ने एक भाई की मौत और दूसरे के गंभीर होने की सूचना बड़े भाई मनीष कुमार को दी, जोकि चंडीगढ़ में रहता था। वह चंडीगढ़ से घर वापस लौट रहा था रात्रि करीब दो बजे धनारी में उतरकर चचेरे भाई अवधेश कुमार को फोन पर खुदकुशी करने की सूचना दी और आगरा-मुरादाबाद नेशनल हाईवे किनारे पुल के निकट नीम के पेड़ पर फंदा बनाकर लटक गया। परिजन उसको तलाशते तलाशते मौके पर पहंुचे तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। परिजन शव को उतारकर घर ले आए। दो भाईयों की मौत और तीसरे की गंभीर हालत होने पर जहां पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया, वहीं गांव में भी कोहराम मचा है।


Users Today : 0
Users Last 30 days : 85
Total Users : 25032
Total views : 46933